फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bank strike today , expected to hit 800 million turnover

बैंक हड़ताल आज, 800 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका

Fri, 29 Jul 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bank strike today , expected to hit 800 million turnover
बैंक हड़ताल आज, 800 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका - फोटो : महीपाल ‌सिंह
देशव्यापी हड़ताल की पूर्व संध्या पर बैंककर्मियों ने रेलवे रोड स्थित इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा पर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण करीब 800 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने रेलवे रोड स्थित इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा के सामने धरना-प्रदर्शन किया। संयोजक वीके शर्मा ने बताया कि हड़ताल का आयोजन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने, लिय करने तथा अधिकारी एवं कर्मचारी विरोधी बैंकिंग सुधारों को लागू करने के विरोध में किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद के करीब 200 से अधिक शाखाएं बंद रहेगी और 800 से लेकर 1000 करोड़ तक कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। इकाई अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि लगभग 76 हजार करोड़ की राशि ऐसी है, जिसको जान बुझ कर चुकता नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रात: 10.30 बजे पीएनबी की सिविल लाइन्स शाखा के पास बैंककर्मी एकत्रित होंगे और जुलूस के रूप में एसबीआई मुख्य शाखा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed