{"_id":"64652979811fae49b704d167","slug":"bank-manager-bank-friend-feared-to-flee-to-nepal-aligarh-news-c-2-ali1009-121102-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रबंधक व बैंक मित्र के नेपाल भागने का अंदेशा, करोड़ों का घपला कर हैं फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रबंधक व बैंक मित्र के नेपाल भागने का अंदेशा, करोड़ों का घपला कर हैं फरार
Thu, 18 May 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:52 AM IST
सार
सुरेंद्र नगर के बैंक मित्र सौरभ गुप्ता व बैंक मैनेजर वैशाली बिहार के अमरजीत सिंह ग्राहकों का रुपया लेकर लापता हुए हैं। इस मामले में कई करोड़ रुपये की ठगी हुई है। इसकी बैंक और पुलिस स्तर से अलग-अलग जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक
- फोटो : Central Bank
विस्तार
अलीगढ़ के नौरंगाबाद इलाके की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में हुई जालसाजी के मामले में फरार बैंक प्रबंधक व बैंक मित्र का अभी कोई सुराग नहीं लगा, मगर पुलिस को उन दोनों के अब नेपाल भागने का अंदेशा है। इसे लेकर पुलिस उस दिशा में भी काम में जुट गई है।
विज्ञापन
बता दें कि सुरेंद्र नगर के बैंक मित्र सौरभ गुप्ता व बैंक मैनेजर वैशाली बिहार के अमरजीत सिंह ग्राहकों का रुपया लेकर लापता हुए हैं। इस मामले में कई करोड़ रुपये की ठगी हुई है। इसकी बैंक और पुलिस स्तर से अलग-अलग जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें सौरभ और अमरजीत की तलाश में लगातार जुटी हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने अपने परिवार से भी संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
अमरजीत के गांव पहुंची पुलिस की टीम उसके गांव वालों और परिवारीजनों से सुराग तलाशने में जुटी है। ऐसे में उनके नेपाल भागने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस की टीम ने अब इस दिशा में भी प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन