{"_id":"67dc3c902be5b34de40662b7","slug":"bank-employees-strike-on-24-and-25-march-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aliagrh News: बैंककर्मियों की हड़ताल 24 व 25 मार्च को, 21 मार्च को करेंगे विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aliagrh News: बैंककर्मियों की हड़ताल 24 व 25 मार्च को, 21 मार्च को करेंगे विरोध प्रदर्शन
Thu, 20 Mar 2025 09:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:35 PM IST
सार
24 व 25 मार्च को बैंक कर्मियों की हड़ताल रहेगी। 21 मार्च को शाम पांच बजे रैली निकाली जाएगी। उसके बाद पीएनबी सर्किल ऑफिस रामघाट रोड पर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
स्टेट बैंक
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के अलीगढ़ जिला संयोजक प्रदीप चाैहान ने कहा है कि केंद्र सरकार के विरोध व अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मी 24 व 25 मार्च को हड़ताल करेंगे। 21 मार्च को कर्मी प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि एक तरफ अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगे अटकी हुई हैं तो दूसरी तरफ सरकार द्वारा बैंक कर्मचारियों को दिन-प्रतिदिन परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के समर्थन में 21 मार्च को शाम पांच बजे रैली निकाली जाएगी। उसके बाद पीएनबी सर्किल ऑफिस रामघाट रोड पर प्रदर्शन होगा। उन्होंने बैंककर्मियों से प्रदर्शन में पहुंचकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की है।
विज्ञापन