फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bandi van dragged AMU student to a distance lamp of the house extinguished after coming under wheel

Aligarh : बंदी वैन ने एएमयू छात्र को दूर तक घसीटा, पहिये के नीचे आने से बुझा घर का चिराग, सिपाही निलंबित

Sat, 08 Apr 2023 12:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 12:04 AM IST
सार

हाथरस पुलिस की बंदी वैन में ड्राइवर के बगल वाली साइड में सवार सिपाही डंडे से लोगों को साइड कर रहा था और वैन चल रही थी। सिपाही का डंडा लगने से एएमयू छात्र गिर पड़ा और वैन के पिछले पहिये के नीचे आकर काफी दूर तक घिसटता चला गया।

विज्ञापन
Bandi van dragged AMU student to a distance lamp of the house extinguished after coming under wheel
बेटे की मौत पर विलाप करते परिजन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट क्षेत्र में आगरा रोड पर शुक्रवार दोपहर हाथरस पुलिस की बंदी वैन की टक्कर से शिक्षक दंपती के इकलौते बेटे व एएमयू छात्र की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वैन चालक गाड़ी सहित फरार हो गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान काफी दूर तक छात्र वैन से घिसटता गया था, जिसे देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। इधर, मामले में डीआईजी के संज्ञान के बाद हाथरस एसपी ने वैन चालक सिपाही को निलंबित कर दिया है और मामले में सासनी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


 मृतक छात्र आघात फाइल फोटो
विज्ञापन

 
मूल रूप से पंचनगरी सासनी गेट निवासी आघात सिंह (19) अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पिता ओमप्रकाश सिंह बिहारी लाल इंटर कालेज में शिक्षक हैं और मां अनीता देवी इगलास के बेसिक जूनियर स्कूल में शिक्षिका हैं। परिवार के अनुसार आघात शुक्रवार सुबह दस बजे स्कूटी का पंचर सही कराने आगरा रोड बिजलीघर के पास स्थित दुकान पर गया था। वह सड़क किनारे खड़ा था और मिस्त्री पंचर सही कर रहा था। इसी दौरान हाथरस की ओर से आई हाथरस पुलिस की बंदी वैन (बंदी सवार थे) के आगे केबिन में ड्राइवर के बगल वाली साइड में सवार सिपाही डंडे से लोगों को साइड कर रहा था और वैन चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा रोड पर सड़क हादसे में एएमयू छात्र की मौत के बाद मौके पर मौजूद स्थायीय लोग

सिपाही का डंडा लगने से आघात गिर पड़ा और वैन के पिछले पहिये के नीचे आकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। इस दौरान शोरशराबे पर जैसे तैसे वैन को रोका गया। मगर बाद में वैन चालक वैन लेकर फरार हो गया। बाद में आघात को निजी अस्पताल में ले जाया गया। मगर मृत घोषित कर दिया गया। इस सूचना पर इलाका पुलिस व परिजन भी पहुंच गए। परिजनों में चीख पुकार मच गई। आघात दो बहनों के बीच इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर पर परिवार के सदस्यों को संभाल पाना मुश्किल हो रहा था। 

बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और तहरीर के आधार पर वैन के अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार प्रकरण में हाथरस पुलिस को रिपोर्ट भेजी गई। मामले में डीआईजी ने भी संज्ञान लिया। इसके बाद एसपी हाथरस ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। इधर, मौत की खबर पर उसके एएमयू के साथी छात्र भी पोस्टमार्टम पर पहुंचे। डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने हाथरस पुलिस के सिपाही पर कार्रवाई की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed