फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ballot papers for Panchayat elections

Panchaya Election: 80 लाख मतपत्र लेने टीम रवाना, कल तक पहुंचेगी खेप, स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे

Tue, 06 Jan 2026 10:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 10:59 AM IST
सार

अलीगढ़ में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत इस बार सूची में 1.07 लाख नए वोटर्स बढ़े हैं। अब जिले में कुल 18.88 लाख मतदाता हैं। डुप्लीकेट, मृतक और अपात्र होने के कारण 1.70 लाख नाम सूची से काटे गए हैं।

विज्ञापन
Ballot papers for Panchayat elections
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक 80 लाख मतपत्र लेने के लिए जिला प्रशासन की 25 सदस्यीय टीम सुरक्षा बलों के साथ रवाना हो गई है। उम्मीद है कि 7 जनवरी तक मतपत्रों की यह खेप अलीगढ़ पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


जिले में कुल 1,210 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। इस बार हजारों पदों पर उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। ग्राम प्रधान के 1,210 पद पर ग्राम पंचायत सदस्य के 15,000 पद पर, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1,500 पद पर और जिला पंचायत सदस्य के 47 पद पर चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत इस बार सूची में 1.07 लाख नए वोटर्स बढ़े हैं। अब जिले में कुल 18.88 लाख मतदाता हैं। डुप्लीकेट, मृतक और अपात्र होने के कारण 1.70 लाख नाम सूची से काटे गए हैं। करीब 29,435 मतदाताओं के विवरण में सुधार किया गया है। वर्तमान पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मई-जून 2026 के मध्य मतदान कराए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली से मतपत्र प्राप्त करने के बाद इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।- कौशल कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed