फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bajrang Dal lodged a complaint against Sharjeel Usmani at the police station

एएमयू के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी के खिलाफ तहरीर, हिंदू समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के बजरंगदल कार्यकर्ता

Wed, 03 Feb 2021 06:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal lodged a complaint against Sharjeel Usmani at the police station
शरजील उस्मानी के खिलाफ दी गई तहरीर - फोटो : amar ujala

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी के हिंदू समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बजरंग दल कार्यकर्ता भड़क गए हैं। थाना गांधी पार्क में शरजील उस्मानी के खिलाफ तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


एएमयू के पूर्व छात्र एवं आजमगढ़ निवासी शरजील उस्मानी के बयान से महाराष्ट्र के साथ-साथ अलीगढ़ की भी राजनीति गरमा गई है। शरजील ने 30 जनवरी को पुणे के एलगार परिषद के कार्यक्रम में हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इसकी खबर अलीगढ़ में पहुंचने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया है। 
विज्ञापन


बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना गांधीपार्क में शरजील उस्मानी के खिलाफ तहरीर दी है। बजरंग दल के सत्संग प्रमुख एवं अचलताल निवासी अमित भारद्वाज पुत्र स्व. अरविंद शर्मा की ओर से तहरीर दी गई है। उनका कहना है कि शरजील का बयान दो वर्गों के बीच शत्रुता और हिंदू धर्म के प्रति घृणा फैलाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजवा ए हिंद की अवधारणा पर काम कर रहा शरजील
बजरंग दल के नेताओं ने रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों के समक्ष सांप्रदायिकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने करने की मांग केंद्र एवं प्रदेश सरकार से की। बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि शरजील जैसे लोग गजवा ए हिंद की अवधारणा पर काम कर रहे हैं। 2014 एवं 2019 में प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से ऐसे तत्व बौखला गए हैं। 

बजरंगदल के नेताओं ने सर सैयद पर भी टिप्पणी की और कहा कि शरजील जैसे लोग भारत का पुन: विभाजन का स्वप्न देख रहे हैं। बजरंग दल के नेताओं ने एक धर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उस धर्म के आक्रांता जहां भी गए, वहां के धर्म और संस्कृति का विनाश कर दिया। करोड़ों हिंदुओं को मारने एवं हजारों मंदिरों को ध्वस्त करने के बाद भी सनातन संस्कृति जीवित है, जिसका मलाल शरजील जैसे लोगों को है। 

बजरंग दल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शेखर शर्मा, सहमंत्री रितेश वर्मा, महानगर सत्संग प्रमुख अमित भारद्वाज, सुरक्षा प्रमुख आशू सक्सेना, गोरक्षा प्रमुख गौरव माहेश्वरी, संपर्क प्रमुख ललितेश वाष्र्णेय, समरसता प्रमुख सतीश मूर्ति आदि मौजूद थे।


एएमयू में भी अरुंधति के साथ मौजूद था शरजील
प्रख्यात लेखिका अरुंधति राय कुछ साल पहले एएमयू में आई थी। वीमेंस कॉलेज में छात्राओं को संबोधित किया था। उस समय भी शरजील उस्मानी उनके साथ था। कार्यक्रम में मीडिया को नहीं जाने दिया गया था। सीएए एवं एनआरसी के विरोध के दौरान शरजील उस्मानी एएमयू, दिल्ली सहित कई जगह पर सक्रिय था। उल्लेखनीय है कि शरजील उस्मानी ने जिस कार्यक्रम में आपत्तिजनक टिप्पणी की है, उसमें अरुंधति राय भी शामिल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed