{"_id":"63179d157763896dfe4a936e","slug":"bainama-fine-of-3-37-crore-imposed-for-stamp-theft-city-office-news-ali2998028125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनामा : स्टांप चोरी में 3.37 करोड़ का जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनामा : स्टांप चोरी में 3.37 करोड़ का जुर्माना लगाया
विज्ञापन
जिले में बड़े पैमाने पर बैनामों में स्टांप चोरी की गई है। कहीं सर्किल रेट छिपाए गए हैं तो कहीं व्यावसायिक संपत्तियों का बैनामा खाली प्लॉट एवं आधे-अधूरे तथ्यों के आधार पर हुआ। जब जुर्माना व स्टांप चोरी की वसूली का नंबर आया तो पहले फाइलें अपील में पड़ी रहीं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सख्ती दिखाई तो लंबित मामलों के निस्तारण ने तेजी पकड़ी है।
अगस्त महीने में ही स्टांप कमी से जुड़े 106 वादों का निस्तारण कर 3.37 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। इसमें सर्वाधिक वादों का निस्तारण एडीएम वित्त एवं राजस्व कोर्ट ने करते हुए 2.90 करोड़ का जुर्माना किया है। इसमें से 1.72 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला भी जा चुका है।
स्टांप वादों के निस्तारण को लेकर अगस्त माह में डीएम कोर्ट ने नौ मामलों में 33.83 लाख, एडीएम वित्त एवं राजस्व कोर्ट ने 65 वादों में 2.90 करोड़ रुपये एवं सहायक आयुक्त स्टांप कोर्ट ने 32 मामलों का निस्तारण करते हुए 9.84 लाख का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट ने बताया कि स्टांप कमी के मामलों को जल्द निस्तारित करने को अभियान शुरू किया गया है। जुर्माने के साथ ही शत-प्रतिशत वसूली करने पर भी जोर दिया जा रहा है। स्टांप कमी के सभी लंबित मुकदमों का भी जल्द निपटारा किया जाएगा।