{"_id":"69cee03ef679c33ddd06265c","slug":"bad-weather-has-disturbed-the-sleep-of-farmers-aligarh-news-c-2-1-ali1010-943405-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मौसम के बिगड़े मिजाज ने उड़ाई किसानों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मौसम के बिगड़े मिजाज ने उड़ाई किसानों की नींद
विज्ञापन
हरदुआगंज स्थित एक खेत में गेहूं की फसल काटते किसान।
- फोटो : samvad
मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव ने किसानों की रातों की नींद और दिन का चैन हराम कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा चार-पांच अप्रैल को फिर मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किए जाने से किसान दिन-रात खेतों में जुटकर फसलों को बचाने के प्रयास कर रहे हैं।
माैसम खुलने के बाद से किसान अब दिन-रात खेतों में जुटकर फसलों को बचाने के प्रयास कर रहे हैं, जिन किसानों की फसल कटाई के करीब है, वे जल्द से जल्द कटाई करने में लगे हैं ताकि नुकसान कम किया जा सके। जवां क्षेत्र के धनुआ नगला के किसान प्रेम सिंह ने बताया कि पहले ही लागत बढ़ने और बाजार में सही दाम न मिलने से वे परेशान हैं। ऐसे में यदि मौसम की फिर से मार पड़ती है तो आर्थिक संकट और गहरा जाएगा।
तेजपुर के किसान घूरेलाल ने बताया कि उन्होंने फसल के लिए बैंक से कर्ज भी लिया है, जिसकी भरपाई को लेकर चिंता बनी हुई है।
किसानों को सतर्कता बरतने की जरूरत
जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार चाैधरी का कहना है कि बदलते माैसम को देखते हुए किसानों को इस समय सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। मौसम साफ होते ही फसल की कटाई कर लेना बेहतर रहेगा। उल्लेखनीय है कि मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर ने एक बार फिर चार व पांच अप्रैल को मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने दोनों दिन हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की आशंका जताई है ।