फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bad condition of dengue ward in district hospital

जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का बुरा हाल

Thu, 08 Sep 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bad condition of dengue ward in district hospital
मलखान सिंह जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड। - फोटो : CITY OFFICE
जिला मलखान सिंह अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड का बुरा हाल है। यहां पर डेंगू के मरीजों लिए बनाए गए वार्ड नंबर आठ में 13 बेड की व्यवस्था की गई है । इन बेडों पर धूल जमी हुई है, कई दिनों से सफाई भी नहीं हुई है। इतना ही नहीं नर्र्स और स्टाफ भी तैनात नहीं है। जिसके बारे में यह तर्क दिया जा रहा है कि स्टाफ की कमी है। जैसे ही डेंगू के मरीज आएंगे वैसे ही दूसरे वार्ड से यहां पर नर्स तथा अन्य स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी। अस्पताल में तैनात डॉक्टर एसके वर्मा ही डेंगू मरीज को देखते हैं, अलग से डॉक्टर की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं दूसरी ओर दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में डेंगू मरीजों की भर्ती के लिए वातानुकूलित वार्ड तैयार हो गया हैं। ताकि उपचार हेतु आपातकाल स्थिति में डेंगू मरीज को वार्ड में भर्ती कर सकें। दीनदयाल अस्पताल में एक वार्ड जिसमें 10 बेड की व्यवस्था हैं,सभी बेडों पर मच्छरदानी लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed