फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bablu gang was robbing petrol pumps, gangster went to jail

बबलू गैंग लूट रहा था पेट्रोल पंप वालों को, सरगना गया जेल

Fri, 07 Feb 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bablu gang was robbing petrol pumps, gangster went to jail
महानगर के गांधीपार्क इलाके में ताबड़तोड़ लूट के क्रम में दो पेट्रोल पंप स्वामियों संग हुई लूट में पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार तो नहीं कर पाई। मगर सुरागरशी के आधार पर यह जरूर उजागर कर लिया कि इन लूटों को बबलू कश्यप-बबलू भरतरी गैंग अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन

जब पुलिस दोनों बबलू के पीछे लगी तो गैंग सरगना बबलू कश्यप एक पुराने मुकदमे में अदालत में हाजिर हो गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जेल में पुलिस पूछताछ में उसने इन लूटों को लेकर अहम खुलासे किए हैं। अब पुलिस बबलू को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है, जबकि उसके द्वारा बताए गए अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांधीपार्क इलाके में 20 जनवरी की शाम बौनेर स्थित नव दुर्गा फिलिंग स्टेशन के मैनेजर से कार में सवार होकर शहर आते समय 6.51 लाख रुपये लूटे गए थे। इसी तरह 26 जनवरी को कमालपुर स्थित पंप स्वामी शैलेंद्र पाल सिंह से 2.69 लाख रुपये से लूटे गए थे। इसे लेकर पेट्रोल पंप स्वामियों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसओजी भी बदमाशों तक पहुंचने को प्रयासरत थी। इसी बीच पहली घटना में एक सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को एक बदमाश का चेहरा हाथ लगा, जिसकी पहचान बबलू कश्यप निवासी बाबा कॉलोनी गांधीपार्क के रूप में हुई। जब पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू किया तो तीन-चार दिन पहले वह अदालत में हाजिर हो गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।
जेल में हुई पूछताछ में उसने स्वीकारा कि उसके गैंग ने 20 जनवरी से पहले कासगंज के व्यक्ति से हाईवे बाईपास पर अपाचे बाइक लूटी थी। इसी बाइक से एक ट्रक चालक को लूटा था। इसके अगले दिन 1.10 लाख रुपये की एक अन्य लूट को अंजाम दिया था। 20 जनवरी को पंप मैनेजर से लूट में वह तीन बाइकों पर छह लोग सवार थे।
एक व्यक्ति पंप पर मौजूद था। वहां से जैसे ही मैनेजर निकला तो उसके इशारे पर गाड़ी की घेराबंदी हुई। एक बाइक पीछे से लगी और दो आगे से लगी। मौका पाते ही लूट के बाद वह लोग रकम लेकर शहर की ओर भाग आए थे। बबलू ने स्वीकारा है कि दूसरी घटना में वह खुद नहीं था, मगर बबलू भरतरी ने दूसरी घटना को अन्य साथियों संग मिलकर अंजाम दिया है।

उसने इस घटना में अपने साथ पूसा नगला अकराबाद, हुसैनपुर सिकंदराराऊ व लोधा के बदमाशों के नाम बताए हैं। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव के अनुसार लूट में प्रकाश में आया बबलू कश्यप जेल चला गया है। उसे रिमांड पर लेने की तैयारी है। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। जो नाम बताए हैं, उन्हें ट्रैस कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed