फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   baarat bus

बारातियों से भरी बस पलटी, 10 जख्मी

Sat, 06 Jun 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 06 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

मडराक के गांव बादलपुर से सिकंदराराऊ के अकसौली क्षेत्र में जा रही बारातियों से भरी बस शुक्रवार शाम विजयगढ़ के पास पलट गई। हादसे में 10 बाराती घायल हो गए। जिनमें से छह की हालत गंभीर है। घायलों को अलीगढ़ और सासनी के अस्पतालों में रेफर किया गया।

विज्ञापन

मडराक थाना क्षेत्र के गांव बादलपुर निवासी धर्मवीर पुत्र जसवंत की बारात शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे सिकंदराराऊ में अकसौली थानाक्षेत्र के गांव खदरई के लिए रवाना हुई। बारात की बस में 70 बाराती सवार थे। बारातियों ने बताया कि सासनी-विजयगढ़ रोड पर पेट्रोलपंप से चालक ले डीजल लिया। इसके बाद आगे की ओर चला। करीब 100 मीटर चलने पर बस की स्टेरिंग फेल हो गई और अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बारातियाें में हाहाकर मच गया।

विज्ञापन

बस में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए अन्य बाराती जुट गए। इधर कुछ बारातियों का गुस्सा बस चालक पर फूट पड़ा। वह चालक को पीटने लगे। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। सूचना पर पुलिस और 102 नंबर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को सासनी और अकराबाद सीएचसी भेजा गया। अकराबाद पहुंचे आठ बारातियों से छह को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में दूल्हे का भाई रामबाबू, पंकज, गुलफान, हेल्पर भूरा, धर्मपाल, लखपत, भीकंबर, हरी शंकर, अजीत एवं राजपाल आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed