फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   B.Ed second year practical examinations from 18th October

बीएड द्वितीय वर्ष: प्रायोगिक परीक्षाएं 18 अक्तूबर से, 301 कॉलेजों में होंगी, 31 अक्तूबर तक चलेंगी

Fri, 13 Oct 2023 08:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 08:12 PM IST
सार

किसी विद्यार्थी को प्रायोगिक परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक देने पर परीक्षार्थियों के रिकॉर्ड को संबंधित कॉलेज की ओर से सुरक्षित रखना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से इसे मांगा जा सकता है।

विज्ञापन
B.Ed second year practical examinations from 18th October
डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा - फोटो : SELF

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड द्वितीय वर्ष (बैच 2023-24)  की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 18 से 31 अक्तूबर तक संबंधित कॉलेजों में ही परीक्षाएं कराई जाएंगी। कुल 301 कॉलेजों में परीक्षा होनी है। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार परीक्षा में नियमित के साथ पूर्व छात्र भी शामिल होंगे। परीक्षा दो आंतरिक व एक वाह्य परीक्षक कराएंगे। विश्वविद्यालय ने दो आंतरिक परीक्षकों में से एक पात्र आंतरिक परीक्षक संबंधित कॉलेज का रखने का निर्णय लिया है। कॉलेज के प्राचार्य बीएड के किसी शिक्षक को परीक्षक बनाने के लिए पात्रता को देखते हुए संस्तुति करेंगे। उनके संबंधित प्रमाणपत्र 16 अक्तूबर तक बेसिक साइंस इंस्टीट्यूट, खंदारी परिसर में प्रो. बिंदुशेखर शर्मा के पास जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

  
80 फीसदी से अधिक अंक देने पर रिकॉर्ड सुरक्षित रखना होगा
परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक परीक्षक की ओर से किसी विद्यार्थी को प्रायोगिक परीक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक देने पर परीक्षार्थियों के रिकॉर्ड को संबंधित कॉलेज की ओर से सुरक्षित रखना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से इसे मांगा जा सकता है। परीक्षकों को परीक्षा के दौरान 5 मिनट की वीडियो, 5 फोटोग्राफ भी अपलोड करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed