फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   B.Ed. Entrance Examination: Strictness inside, but negligence seen outside

बीएड प्रवेश परीक्षा : अंदर सख्ती तो बाहर दिखी लापरवाही

Mon, 10 Aug 2020 03:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
B.Ed. Entrance Examination: Strictness inside, but negligence seen outside
परीक्षा केंद्र - फोटो : अमर उजाला

रविवार को आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा में परीक्षा केंद्रों के अंदर जिला प्रशासन जितना चुस्त नजर आया। उसके विपरीत परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों व अभिभावकों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ाईं। हालात यह थे कि अभ्यर्थियों के परिजन बिना सैनिटाइजेशन, मास्क और सामाजिक दूरी (एसएमएस) के साथ शहर में दिनभर डेरा जमाए रहे। इतना ही नहीं दुकानों, खाने-पीने की ढकेलों पर भी जमकर लापरवाही बरती।

विज्ञापन


शहर के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा में कुछ परीक्षा केंद्र ऐसे भी थे, जहां अपनी सीट देखने के दौरान सामाजिक दूरी का उल्लंघन हुआ। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों और केंद्र व्यवस्थापकों ने तत्काल अभ्यर्थियों को दूर किया। परीक्षा केंद्रों के अंदर सैनिटाइजेशन, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। लेकिन परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी, उनके अभिभावक, दोस्त और परिजनों ने सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन के धज्जियां उड़ाईं। जहां तहां पूरा दिन गुजारा। इतना ही नहीं दुकानों और चाट पकौड़ी की ढकेलों पर भी नियम तार-तार हुए। जितना प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के अंदर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मेहनत की, उसके विपरीत सड़कों पर नजारा दिखा। संक्रमण से बचाव के नियम ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन


अंगूठा लगाने के लिए पहली बार बांटी गईं स्टांप डिब्बी
कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए प्रशासन की एक खास बात रही। हर अभ्यर्थी को ओएमआर सीट पर अंगूठा लगाने के लिए स्टांप डिब्बी का वितरण किया गया। इससे एक स्टांप डिब्बी से कई अभ्यर्थियों ने अंगूठा नहीं लगाया। इसके विपरीत सभी ने अपनी-अपनी स्टांप डिब्बी का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अभ्यर्थियों का हुआ कोरना टेस्ट
रतन प्रेम डीएवी इंटर कालेज में दो और डीएस डिग्री कालेज में एक अभ्यर्थी का तापमान अधिक निकला। ऐसे में स्टाफ के होश उड़ गए। तत्काल इनका कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसका नतीजा नेगेटिव निकला। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पहली पाली में 1527 तो दूसरी पाली में 1517 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
बीएड प्रवेश परीक्षा में पहली पाली में 9200 में से 1527 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। जबकि दूसरी पाली में 1517 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। पहली पाली में 7673 और दूसरी पाली में 7683 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।

जाम की बनी स्थिति
बीएड अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ की वजह से रामघाट रोड और शहर में कुछ चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। गनीमत रही कि शहर में लॉकडाउन था। नहीं तो जाम घंटों का लग जाता। वहीं, कोरोना संक्रमण काल के बीच डग्गेमार वाहनों ने परीक्षाकेंद्रों से सवारियां भी भरीं। ऐसे में सवारियों से मनमुताबिक किराया भी वसूला गया।


आगरा विवि के कुलपति ने लिया परीक्षा का जायजा
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल और एडीएम सिटी ने कई कालेजों में निरीक्षण किया। परीक्षा के आयोजन में महाविद्यालय और इंटर कालेज प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर अधिकारी और कुलपति संतुष्ट नजर आए। वहीं, डीएम चंद्रभूषण सिंह ने रविवार को शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होने पर बीएड प्रवेश परीक्षा में लगे एडीएम, एसडीएम, एसेम, पुलिस अधिकारी, जनपदीय अधिकारी, प्राचार्य और शिक्षकों को बधाई प्रेषित की हैं।

टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज में बीएड परीक्षा को लेकर रोल नम्बर देखती युवतियां।

टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज में बीएड परीक्षा को लेकर रोल नम्बर देखती युवतियां।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed