{"_id":"5f2ec3978ebc3e3cf326eae4","slug":"b-ed-entrance-examination-between-corona-infection-today-city-office-news-ali240698867","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण काल में बीएड की प्रवेश परीक्षा आज (रविवार) दो पालियों में होगी। परीक्षा में तकरीबन साढ़े नौ हजार अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। चूंकि, कोरोना संक्रमण काल में यह परीक्षा जिले के 22 केंद्रों पर आयोजित हो रही है। ऐसे में मास्क, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का पालन कराना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।
रविवार को बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होंगी। परीक्षा में साढ़े नौ हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक पहली पाली और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली में परीक्षा होगी। मास्क, सैनिजाइजेशन और सामाजिक दूरी पालन कराने के लिए एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने अधीनस्थों को आदेश देकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। यह सुरक्षा कर्मी भीड़ को इकट्ठा नहीं होंगे देंगे, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
रविवार को लॉकडाउन होने के कारण केवल अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए टेंपो और ई-रिक्शा चलने की अनुमति दी गई है। अगर परीक्षार्थियों के अलावा अन्य सवारियां मिलती हैं तो टैंपो और ई रिक्शा को सीज किया जाएगा। परीक्षार्थियों के वाहनों को आने जाने की अनुमति दी गई है। प्रवेश पत्र ही पास के रूप में मान्य होगा। अब देखना होगा कि दोनों पालियों में प्रशासन किस तरीके से बिना किसी व्यवधान के परीक्षा संपन्न कराता है।