फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Azad Samaj Party MP Chandrashekhar Azad will come to Aligarh on July 6

Aligarh News: सांसद चंद्रशेखर 6 जुलाई को आएंगे अलीगढ़, प्रबुद्ध वर्ग मंडलीय सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Sat, 05 Jul 2025 12:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 12:26 PM IST
सार

पंचायत चुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी प्रदेश के मंडलों में प्रबुद्ध वर्ग मंडलीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। 6 जुलाई को अलीगढ़ में सम्मेलन होगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद नगीना चंद्रशेखर आजाद भाग लेंगे।

विज्ञापन
Azad Samaj Party MP Chandrashekhar Azad will come to Aligarh on July 6
सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजाद समाज पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद नगीना चंद्रशेखर आजाद इसके लिए प्रदेश के 18 मंडलों में प्रबुद्ध वर्ग मंडलीय सम्मेलन कर रहे हैं। सांसद आजाद 6 जुलाई को सुबह 11 बजे आईटीआई रोड स्थित जुपिटर लॉज में प्रबुद्ध वर्ग के मंडलीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


मुख्य मंडल प्रभारी एमएस निमेश, पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी गुफरान नूर, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मौर्य और जिला प्रभारी रिजवान अहमद ने 4 जुलाई को मीडिया को बताया कि सांसद आजाद इस सम्मेलन के माध्यम से प्रबुद्ध वर्ग से जुड़ेंगे। वे रिटायर्ड सर्विसमैन, व्यापारी, इंजीनियर, डॉक्टर और अधिवक्ता वर्ग के बीच अपनी बात रखना चाहते हैं। इसलिए सम्मेलन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रभारी हरनाम सिंह, पूर्व संगठन मंत्री संतोष कुमार, पूर्व मंडल महासचिव बृजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मोनू जाटव, मंडल अध्यक्ष भाईचारा कमेटी किशोरकांत गौतम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed