{"_id":"57e97e844f1c1bf50a5754be","slug":"ayurveda-or-unani-redundant-scholarships-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद हो या यूनानी, छात्रों के लिए वजीफा बेमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद हो या यूनानी, छात्रों के लिए वजीफा बेमानी
Himanshu Gupta
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सक बनने का सपना देखने वाले निर्धन विद्यार्थियों की आर्थिक मदद की सुविधा तो है लेकिन वह उन तक पहुंच नहीं पा रही है। यूनानी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी कोर्स की पढ़ाई करने वालों के लिए छात्रवृत्ति की जो अजीबोगरीब व्यवस्था की गई है, उससे हजारों छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
हर वर्ष सितंबर के अंत तक छात्रवृत्ति के फॉर्म भरे जाते हैं, जबकि इन बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस कोर्सों की दाखिला प्रक्रिया ही अक्तूबर माह से शुरू होती है। जो छात्र द्वितीय, तृतीय और अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं, उनके एग्जाम नवंबर माह में संपन्न होते हैं। इस गड़बड़ी के चलते सभी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के फॉर्म भरने से चूक जाते हैं। सूबे के विभिन्न कॉलेजों के यूजी, पीजी, पैरामेडिकल, नर्सिंग कोर्स में एक लाख से अधिक विद्यार्थी (सभी वर्षों में) पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें लगभग 30 प्रतिशत (35 हजार से अधिक) विद्यार्थी छात्रवृत्ति के पात्र हैं। गौर हो कि जिन विद्यार्थियों के परिजनों की वार्षिक आय दो लाख से कम है, वे छात्रवृत्ति के श्रेणी में आते हैं।
नर्सिंग कोर्स में छात्र संख्या
जीएनएम - इस कोर्स के लिए सूबे के सभी कॉलेजों मंे कुल सीटें 12526 हैं। तीन वर्ष में 37 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसमें करीब 11 हजार विद्यार्थी छात्रवृत्ति के पात्र हैं।
विज्ञापन
एएनएम - इस कोर्स में कुल सीटें 6250 हैं। दो वर्ष के कोर्स में 12500 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। करीब 3700 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए परेशान हैं।