फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Awareness rally to stop the use of polythene

पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने के लिए जागरूकता रैली

Wed, 11 Jul 2018 02:08 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 11 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally to stop the use of polythene
पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने के लिए जागरूकता रैली - फोटो : Rupesh
शहर को पॉलिथीन से मुक्त बनाने के क्रम में जागरूकता लाने के लिए नगर निगम ने इसके बहिष्कार के लिए जागरूकता रैली निकाली। इसके लिए थाना वाइज दायित्व निर्धारित किए गए हैं। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन छापामार कार्यवाही करेगा।
विज्ञापन


 नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने दृढ़ संकल्प लेते हुए अधीनस्थों को हिदायत दी है कि इसका उपयोग करने वालों व ब्रिकी करने वालों पर 15 जुलाई से सख्ती से कार्यवाही करें। इसके साथ ही मंगलवार को शहर के विभिन्न स्कूलों व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ पॉलिथीन बहिष्कार पर जागरूकता रैली निकली गई।
विज्ञापन


रैली टीकाराम कॉलेज से सेंटर प्वाइंट, स्टेट बैंक, कठपुला, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज तक निकाली गई। रोकथाम के क्रम में अपर जिलाधिकारी नगर श्याम बहादुर सिंह ने नगर निगम, पुलिस व प्रशासन के सहयोग से थाना वाइज अधीनस्थों को दायित्व निर्धारित किए हैं। संबंधित टीम के लीडर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, नगर निगम के संबंधित अधिकारी इस संबंध में कार्य योजना तैयार करेंगे। नगर निगम की ओर से अभियान के नोडल अधिकारी डा. शिवकुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया
सासनी गेट स्थित पंचनगरी रोड पर विवेक विहार कॉलोनी में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने के लिए सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत इससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।

  सोसाइटी के सदस्य कुलदीप कुमार ने बताया कि अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सबसे पहले हमें घरों और दुकानों पर प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित पालिथीन का प्रयोग बंद करना होगा।  इससे शहर की नालियां एवं गंदे नाले अट जाते हैं। कूढ़े के ढेरों में पॉलीथिन न डालें। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम सख्ती से काम ले। इसमें सभी घर एवं परिवार, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के लोग इसमें सहभागिता करें।  दीपक पालीवाल ने कहा कि पॉलिथीन हमारे जीवन के लिए अभिशाप बन गई है। फिर भी हम लोग इसका प्रयोग जानबूझ कर कर रहे हैं।

राकेश कुमार ने कहा कि पालिथीन का प्रयोग बंद हो जाएगा तो प्रकृति हमें सुखी एवं खुशहाल जीवन देगी। इस अवसर पर गायत्री देवी, छोटू भाई, सत्यम भारती, राजेश कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed