{"_id":"640e252a5c39f0c30605e194","slug":"awarded-for-excellence-in-various-fields-na-news-c-2-ali1009-65258-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. जाकिर हुसैन फाउंडेशन अलीगढ़ ने 20वां वार्षिक समारोह मनाया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।जामिया हमदर्द (दिल्ली) के वाइस चांसलर प्रो. एम. अफसर आलम ने कहा कि फाउंडेशन गरीबों, वंचितों और शोषितों के लिए जो काम कर रहा है, वह अपने आप में अद्वितीय है। दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने कहा कि आज महिलाओं को हर जगह सम्मान और बराबरी का दर्जा मिल रहा है, लेकिन कहीं न कहीं कुंठित समाज आज भी महिलाओं के लिए आजादी के दरवाजे बंद किए रखा है। हमें चाहिए कि हम अपने बच्चों को बराबरी की सोच को स्थान दें।
कन्नौज के जिला न्यायाधीश शाहिद रजा ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब के साथ मिलीजुली शिक्षा का भी उद्गम है। सीओ साइबर सेल मोहम्मद मोहसिन खान ने कहा कि हमारे पास हर दिन मोबाइल और कंप्यूटर यानी साइबर से जुड़े मामले आते हैं। कोशिश होती है कि तत्काल कार्रवाई करके हकदार को हक दिलाएं। फाउंडेशन ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2023 कुलपति प्रो. एम.अफसर आलम, लेखिका प्रो. नजमा महमूद, प्रो. अजरमी दुख्त सफवी एएमयू को मिला। डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल अवार्ड जिला जज शाहिद रजा, अजय चौधरी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आगरा परवेज अख्तर, डीएसडब्ल्यू एएमयू प्रो. अब्दुल अलीम, प्रो. नसीम अहमद खान, इंजी. अहमद रईस खान, प्रो. एमएमएच सिद्दीकी, प्रो. बृज भूषण सिंह, प्रो. जावेद तालिब, मुख्य अभियंता नगर निगम इंजी. सुरेश चंद, मोहम्मद मोहसिन खान को दिया गया।
एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल अवार्ड ओएनजीसी के पूर्व निदेशक डॉ. अहसान अबसार, प्रो. नजमुल इस्लाम, प्रो. फारुख अरजमंद, वूमेन लीडरशिप अवार्ड एएसडीएम मृणाली जोशी, पूजा श्रीवास्तव, डॉ. प्रेरणा कोहली, स्मिता सिंह, प्रो. वीना माहेश्वरी, प्रो. सुबुही खान, फराह सरोश, मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड प्रो. आयशा फारूक, सुमन साहनी, डॉ. सूफिया इमाम को मिला।
विज्ञापन
एक्सीलेंस अवार्ड 2023 सैयद अब्दुल्लाह, डॉ. मनीष सिंघल, डॉ. हसन ए. सिद्दीकी, डॉ. मोहम्मद आसिफ, डॉ. ताबिश अहमद, मनोज को पुरस्कृत किया गया। संचालन डॉ. शारिक अकील ने किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष नदीम राजा ने अतिथियों का स्वागत किया। निदेशक साजिदा नदीम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।