फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AVP Falcon-Mangalyatan Marvels won in Amar Ujala Premier League

Amar Ujala Premier League: एवीपी फाल्कन-मंगलायतन मार्वल्स व रसिक इंफ्रा जीते, आज तीसरे दिन के होंगे मैच

Thu, 19 Jun 2025 10:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 10:19 AM IST
सार

एवीपी फाल्कन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में उतरी स्काई डेक मास्टर्स की टीम 16.3 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। दूसरे मैच में प्रशांत राइडर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। मंगलायतन मार्वल्स ने 13.4 ओवर में 132 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया।

विज्ञापन
AVP Falcon-Mangalyatan Marvels won in Amar Ujala Premier League
अमर उजाला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करते स्काई डेक मास्टर्स के खिलाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला प्रीमियर लीग के दूसरे दिन एवीपी फाल्कन और मंगलायतन मार्वल्स ने अपने-अपने मैच जीत लिए। 18 जून को आगरा रोड स्थित प्रशांत स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मैदान पर एवीपी फाल्कन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए। चिराग शर्मा ने 65 और भानु ने 41 रन की पारी खेली। स्काई डेक मास्टर्स के अमित कुमार ने चार विकेट झटके। जवाब में उतरी स्काई डेक मास्टर्स की टीम 16.3 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। कार्तिकेय ने 69 रन की पारी खेली। नौ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। चिराग को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मंगलायतन विवि के मार्केटिंग हेड मयंक प्रताप सिंह और प्रो. सौरभ कुमार ने प्रदान किया।

विज्ञापन


दूसरे मैच में मंगलायतन मार्वल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। प्रशांत राइडर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। यश उपाध्याय ने 35 रन बनाए। रोहित ने तीन विकेट चटकाए। मंगलायतन मार्वल्स ने 13.4 ओवर में 132 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। वरुण ने 36 और अजयवीर ने 23 रन बनाए। रोहित चौधरी को मैन ऑफ पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग संदीप बख्श, देवेश शर्मा ने की। कमेंट्री अजय शर्मा, प्रेम प्रकाश यादव व स्कोरिंग राहुल कुमार वर्मा ने की। अलीगढ़ ऑटो सेंटर की तरफ से 2000 रुपये और स्काई डेक की तरफ से 1100 रुपये रेस्टोरेंट का वाउचर दिया गया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन
विज्ञापन

रसिक इंफ्रा ने एसआरके किंग्स को हराया
तीसरा मैच रसिक इंफ्रा और एसआरके किंग्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रसिक इंफ्रा ने 20 ओवर में 7 विकेट 158 रन बनाए। जवाब में एसआरके किंग्स 19.3 ओेवर में पूरी टीम 153 रन पर ही सिमट गई। रसिक इंफ्रा ने मैच 5 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सचिन कुमार रहे, जिन्होंने 56 रन बनाए और 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट भी लिए। इसमें एसआरके किंग्स के कप्तान माधव वशिष्ठ फाइटर ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 72 रन की पारी खेली।
फाइटर ऑफ द मैच
ये रहे मौजूद
मंगलायतन विवि से प्रो. सौरभ कुमार, मयंक प्रताप सिंह, एवीपी इंटरनेशनल स्कूल से पुष्कर राठौर, राहुल कुमार वर्मा, स्काई डेक से नीरव जैन, प्रशांत राइडर्स अमित पाल सिंह, श्री साईं एडवरटाइजिंग से त्रिलोकीनाथ वार्ष्णेय, संजीवनी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. रमित जादौन, एसआरके किंग्स से चंचल शर्मा आदि।

आज के मैच

  1. पावना बनाम सांगवान फाल्कन
  2. माधवास जायंट्स बनाम अखंड वॉरियर्स

स्कोर बोर्ड

एवीपी फाल्कन : 20 ओवर में 165/6
बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के
चिराग 65 47 6 3
वसीम 27 21 5 0
अमित 5 10 1 0
विशाल 17 13 2 1
भानु 41 19 4 3
आदित्य 3 4 0 0
सौरव 2 6 0 0
अतिरिक्त 5
मैन ऑफ द मैचस्काई डेक मास्टर्स : गेंदबाजी
गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट
तारिक 4 0 25 1
शिवा 4 0 41 0
अहद 4 0 57 0
उसैद 4 1 18 2
दीपांशु 4 0 23 2

स्काई डेक मास्टर्स : 16.3 ओवर में 124 रन
बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के
हन्नान 7 4 0 1
कार्तिकेय 69 47 9 2
तनिष्क 0 3 0 0
तरुण 0 1 0 0
दीपांशु 9 15 0 0
उसैद 1 3 0 0
शिवा 3 7 0 0
दीपक 7 13 0 0
अहद 2 5 0 0
तारिक 0 0 0 0
लोकेश 0 2 0 0
अतिरिक्त 26

एवीपी फाल्कन : गेंदबाजी

गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट
अमित 3 0 25 4
वसीम 3 0 26 1
विष्णु 3 0 20 1
यश 1 0 12 0
ललित 3 0 22 2
सौरव 3.3 0 11 2
फाइटर ऑफ द मैच
स्कोर बोर्ड
प्रशांत राइडर्स :126/9 रन 20 ओवर

बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के
मयंक 8 9 2 0
विवेक 7 5 1 0
साहिल 14 16 1 1
विशाल 11 10 2 0
यश 35 27 2 2
लक्ष्य 0 1 0 0
गौरव 9 17 0 0
प्रदीप 9 17 0 0
कौस्तुभ 1 5 0 0
सौरव 21 16 2 1
मोहित 9 10 1 0
अतिरिक्त 7

मंगलायतन मार्वल्स : गेंदबाजी
गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट

शिवम 3 0 21 1
रोहित 3 0 20 3
प्रथम 3 0 16 1
माधव 4 0 16 1
अजयवीर 4 0 37 2
नयन 30 0 14 1

मंगलायतन मार्वल्स : 13.4 ओवर में 132/4
बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के

वरुण 36 29 4 2
चेतन 22 21 3 1
गोपाल 18 12 0 2
अजयवीर 23 14 2 2
हर्ष 2 2 0 0
नयन 16 4 1 2

प्रशांत राइडर्स : गेंदबाजी
गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट

विशाल 3 1 21 0
मोहित 2 0 26 0
सौरव 2 0 20 0
मयंक 4 0 28 4
कौस्तुभ 1 0 13 0
साहिल 1 0 13 0
यश 0.4 0 17 0

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed