फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Avantibai's contribution cannot be forgotten: Amar Pal

भुला नहीं सकते अवंतीबाई का योगदान : अमर पाल

Mon, 23 Mar 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 23 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Avantibai's contribution cannot be forgotten: Amar Pal
महरावल पर वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर मौजूद महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
महरावल के काका फार्म हाउस में रविवार को अवंतीबाई लोधी का 168वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर भारत सरकार में अपर आयुक्त अमरपाल सिंह ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने वीरांगना अवंतीबाई के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके सामाजिक संदेशों पर चर्चा की। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह ने कहा कि 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के जिला शिवान मनफेहड़ी गांव में जन्मीरानी अवंतीबाई ने प्रथम स्वाधीनता संग्राम में आतताई अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। उन्हें गुलामी कतई बर्दाश्त नहीं थी। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रानी अवंतीबाई का योगदान अतुलनीय था। उन्होंने राष्ट्र रक्षा के लिए बलिदान दिया।
विज्ञापन

कहा कि रानीअवंती बाई ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। पूरा देश उन्हें श्रद्धा से याद करता है। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प लेकर एकजुट रहने की शपथ ली। आयोजन में ऋषभ वर्मा, जिपंस हीरालाल लोधी, पूर्व जिपंस नरेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, बाबू सिंह, इंजीनियर रूबी सिंह, नगर पालिका के चेयरमैन वीरेंद्र लोधी, हरीश लोधी, एके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed