{"_id":"69d184a6565653ce9008944c","slug":"auto-drivers-causing-traffic-jams-were-beaten-with-sticks-aligarh-news-c-2-gur1004-944824-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जाम लगा रहे ऑटो चालक को लाठी से पीटा\n\nदो रिपोर्ट दर्ज, दस नामजद और अन्य अज्ञात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जाम लगा रहे ऑटो चालक को लाठी से पीटा दो रिपोर्ट दर्ज, दस नामजद और अन्य अज्ञात
विज्ञापन
नगर निगम के गेट पर विरोध प्रदर्शन करते ऑटो चालक साथ में खड़े पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-बसों का ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा का जीटी रोड पर संचालन रोकने का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। कंपनी बाग चौराहे पर ई-बस के आगे लेटकर सड़क जाम कर रहे एक ऑटो चालक को पुलिस ने लाठी से पीट कर सड़क से हटाया, जिससे दूसरे चालक सहम गए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। वहीं शहर के छह स्थानों, नुमाइश मैदान, गांधीपार्क बस स्टैंड के पास कंपनी बाग चौराहा, दुबे का पड़ाव, धनीपुर मंडी के सामने, बौनेर कट और नगर निगम के सामने चालकों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जाम भी लगाया। पुलिस ने गांधीपार्क और महुआखेड़ा थाने में दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस कर्मियों की ओर से दर्ज कराई गईं दोनों रिपोर्ट में पांच-पांच नामजद सहित अज्ञात लोगों पर यातायात अवरूद्ध करने, रास्ता बंद करने का आरोप लगाया गया है।
सुबह 10 बजे सबसे पहले धनीपुर मंडी के सामने प्रदर्शन शुरू हुआ। जीटी रोड जाम कर चालकों ने ई-बसों को रोक कर सवारियों को उतार दिया। सवारियां लेकर जा रहे ऑटो खाली करा दिए। सवारियों की चालकों से खूब कहासुनी हुई। सूचना पर पहुंचे सीओ सर्वम सिंह ने पीएसी की मदद से चालकों को हटाया। यहां लगभग डेढ़ घंटे तक हंगामा हुआ। इसके बाद बौनेर कट पहुंचे चालकों ने फिर जीटी रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया।
सीओ ने पीएसी के साथ बमुश्किल जाम खुलवाया। इसी बीच नुमाइश मैदान के पास, दुबे का पड़ाव और गांधीपार्क बस स्टैंड के सामने भी चालकों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। यहां भी पुलिस से नोकझोंक हुई। दुबे का पड़ाव पर पुलिस को लाठी तक चलानी पड़ गई।
विज्ञापन
इन स्थानों पर प्रदर्शन करने के बाद चालकों का काफिला नगर निगम पहुंच गया। वहां गेट के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। यहां पहुंचे पूर्व सांसद एवं सपा नेता बिजेंद्र सिंह ने चालकों का समर्थन किया और कहा कि इस संघर्ष में वह उनके साथ रहेंगे। इसके बाद तय हुआ कि रविवार को दोपहर दो बजे नुमाइश मैदान में सभी चालक एकत्र होंगे और वहां आगे की रणनीति बनाई जाएगी। चालकों ने दो दिन में कोई फैसला करने का अल्टीमेटम दिया है, इसके बाद प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है।
20 से 30 रुपये वसूला किराया
अलीगढ़। पूरे दिन सवारियों को अलग-अलग साधनों से सफर तय करना पड़ा। धूप में बच्चों के साथ सफर कर रहीं महिलाएं बेहद परेशान रहीं। किसी तरह से वह अपने गंतव्य तक पहुंचीं। कई ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मौके का फायदा उठा कर 10 की जगह 20 और 30 रुपये किराया वसूला। बता दें कि सूत मिल चौराहे से बौनेर कट तक दस किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिसमें सुबह छह से रात 10 बजे तक ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। चालक इसका जबरदस्त विरोध कर रहे हैं।
कठपुला से बौनेर कट तक ऑटो चलाते हैं। अगर नहीं चलाने दिया गया तो परिवार भूखा मर जाएगा। -रंजीत, ऑटो चालक।
सभी कागज बनवाने के बाद भी पुलिस वाले रोक रहे हैं, यह सही नहीं है। हम सभी बहुत परेशान हो रहे हैं। -मनीष कुमार, ऑटो चालक।
सूत मिल चौराहे से कंपनी बाग तक ऑटो चलाते हैं। अगर रोका जा रहा है तो दूसरा रास्ता भी दिया जाए। -रोहित शर्मा, ऑटो चालक।
बहुत परेशान रहीं महिला मुसाफिर
अलहदादपुर से डीएस डिग्री कॉलेज जाना है, ऑटो नहीं मिला, जिससे पॉलिटेक्निक की परीक्षा में पहुंचने में देर हुई। -ज्योति, छात्रा।
कल्याणपुर से एसवी कॉलेज में परीक्षा देने निकली थी, लेकिन ऑटो नहीं मिलने से देरी हो गई। बहुत परेशान हुई हूं। -सपना, छात्रा।
बौनेर कट से एटा चुंगी चौराहे जाना था, ऑटो नहीं मिलने से बहुत परेशानी हुई है। प्रशासन को इंतजाम करना चाहिए। -गुलाबो, मुसाफिर।
तबीयत ठीक नहीं है, बौनेर कट से कंपनी बाग जाना है, बहुत परेशानी हो रही है। पता नहीं कब समस्या दूर होगी। -लक्ष्मी, मुसाफिर।
ग्रीन कॉरिडोर पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चलने नहीं दिया जाएगा, यह बिल्कुल तय है। -प्रवीण कुमार, एसपी यातायात।