फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Authority team sealed three illegal constructions

अलीगढ़ः प्राधिकरण टीम ने तीन अवैध निर्माणों पर ठोंकी सील

Fri, 30 Jul 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Authority team sealed three illegal constructions
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को सासनीगेट क्षेत्र में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर सील ठोक दी। यह तीनों निर्माण बिना नक्शा पास कराए अथवा नक्शे के विरुद्घ निर्माण के हैं। कार्रवाई के दौरान टीम को निर्माणकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन सासनीगेट पुलिस की मौजूदगी के चलते कार्रवाई नहीं रुकी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि सर्वप्रथम सासनीगेट चौराहे से पहले आंबेडकर पार्क के सामने आगरा रोड पर कार्रवाई हुई। यहां निर्माणकर्ता अशोक कुमार वार्ष्णेय ने 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विरुद्घ सेट बैक प्रभावित कर बेसमेंट, भूतल एवं दो मंजिल व्यावसायिक निर्माण कर लिया था। इसे सील कर दिया गया। इसके पश्चात निर्माणकर्ता संजीव गुप्ता द्वारा भूखंड क्षेत्रफल 450 वर्ग मीटर में सेट बैक प्रभावित कर दुर्गापुरी आगरा रोड सासनीगेट पर बनाए गए बेसमेंट, भूतल व एक मंजिल के व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया।
विज्ञापन

अंत में निर्माणकर्ता अंतराम द्वारा एक हजार वर्ग गज क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हाजीपुर चौहट्टा लेकर सिटी के सामने एनएच-91 बाईपास मार्ग पर भूतल एवं एक मंजिला व्यावसायिक निर्माण सील किया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता केदार राम, अवर अभियंता गंगेश सिंह समेत अन्य अभियंता, कर्मचारी एवं सासनीगेट पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed