फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Authority team returned to remove illegal possession

Aligarh News: अवैध कब्जा हटाने आई प्राधिकरण की टीम लौटी

Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Authority team returned to remove illegal possession
थाने के बाहर खड़ी जेसीबी।  संवाद - फोटो : Samvad
टप्पल कस्बा में अवैध कॉलोनियों व कब्जे को हटाने आई प्राधिकरण की टीम को वापस लौटना पड़ा। किसानों की अधिक संख्या और पुलिस बल की व्यवस्था नहीं होने की वजह से टीम बिना कार्रवाई किए ही लौट गई।
विज्ञापन




कस्बा में यमुना विकास प्राधिकरण की अनुमति के बगैर रूप से विकसित हो रही अवैध कॉलोनियां व कब्जे को हटाने के लिए बुधवार सुबह प्राधिकरण की टीम आधा दर्जन जेसीबी लेकर थाने पहुंच गई। लेकिन टप्पल थाने पर पुलिस बल न होने के कारण यमुना विकास प्राधिकरण की टीम व जेसीबी मशीन को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी ने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारियों को रात में ही मना कर दिया गया था कि थाने में पुलिस व्यवस्था नहीं है। बिना सूचना दिए प्राधिकरण के कर्मचारी व अधिकारी सुबह पहुंच गए। अन्य कार्यों में व्यस्त होने की वजह से पुलिस बल उपलब्ध नहीं हो सका। आगामी आदेशों तक विकास प्राधिकरण के अधिकारी वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed