Lok Sabha Election: नामांकन को ज्योतिषाचार्यों से संपर्क साध रहे प्रत्याशी, ये हैं पर्चा भरने के शुभ मुहुर्त
नामांकन करने के शुभ मुहुर्त के लिए प्रत्याशी संपर्क करते हैं। चुनावी कार्यक्रम में नामांकन के लिए निर्धारित तारीखों में से अति उत्तम तारीख जानना चाहते हैं। मार्च, अप्रैल और मई माह में नामांकन के लिए ज्योतिष के अनुसार 21 दिन ऐसे हैं, जिनमें पर्चा भरना अति उत्तम होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
18वीं लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। लगातार पार्टी प्रत्याशी घोषित कर रही हैं। प्रत्याशी बनने के बाद चुनाव प्रक्रिया का पहला चरण नामांकन करने का होता है। इस बार 20 मार्च से लेकर 14 मई तक पूरे देश में सात चरणों में नामांकन होंगे। प्रत्याशी शुभ मुहुर्त में नामांकन पत्र दाखिल करना चाहते हैं। पर्चा भरने के लिए प्रत्याशियों ने ज्योतिषाचार्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। शुभ तारीख में पर्चा भरकर चुनाव जीत सांसद बनने की उम्मीद लेकर प्रत्याशी जुट जाते हैं।
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि नामांकन करने के शुभ मुहुर्त के लिए प्रत्याशी संपर्क करते हैं। चुनावी कार्यक्रम में नामांकन के लिए निर्धारित तारीखों में से अति उत्तम तारीख जानना चाहते हैं। प्रत्याशी अपने आवास से अपने आराध्य की पूजा अर्चना करने के बाद पर्चा भरने के लिए जाते हैं। देश में 20 मार्च से लेकर 14 मई तक नामांकन होने हैं। मार्च, अप्रैल और मई माह में नामांकन के लिए ज्योतिष के अनुसार 21 दिन ऐसे हैं, जिनमें पर्चा भरना अति उत्तम होगा।
ये हैं नामांकन करने के शुभ मुहुर्त
- मार्च महीने में 20, 21, 22 और 30 मार्च
- अप्रैल महीने में 5, 11, 13 ,15, 16, 19, 20, 21, 22 और 30 अप्रैल
- मई महीन में 2, 3, 4, 5, 10, 13, 14 मई
नामांकन करने जाते समय यह करें
- इष्ट देव की पूजा-अर्चना करें
- बुजुर्ग, पूर्वजों का आर्शीवाद
- सम्मानित व्यक्तियों का आर्शीवाद
- छोटे बच्चों को उपहार, मिठाई देना
- माता-पिता, पत्नी या कन्या संतान से चंदन, रोली या अष्टगंध का तिलक कराना और मिष्ठान, दही, रबड़ी खाएं
- माता-पिता, पत्नी या कन्या संतान के द्वारा मिष्ठान, दही, रबड़ी खाकर जाएं
- गुरू मंत्र को स्मरण करते हुए पर्चा भरे