फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Auro Space Missile Technology Research Paper Disappeared From AMU?

एएमयू से एयरो स्पेस मिसाइल टेक्नोलॉजी के रिसर्च पेपर गायब? 

Thu, 29 Nov 2018 02:02 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 29 Nov 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
Auro Space Missile Technology Research Paper Disappeared From AMU?
AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर नूर अफजल ने दो पूर्व कुलपतियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रो. अफजल फिलहाल अमेरिका के कैलिफोर्निया में हैं। उन्होंने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से ऑनलाइन शिकायत की है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्थित उनके कार्यालय से वर्ष 2013 में एयरो स्पेस मिसाइल टेक्नोलॉजी से संबंधित रिसर्च डाक्यूमेंट चोरी हो गए थे, जिनका आज तक पता नहीं चला है। उस समय थाना सिविल लाइन में इसकी शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


प्रोफेसर नूर के करीबी भारतीय समाज सेवक संगठन के अध्यक्ष चौधरी इफराहीम चौधरी ने बताया कि प्रो. नूर अफजल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री, गृहमंत्री, वित्तमंत्री, भाजपा अध्यक्ष, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं अलीगढ़ के एसएसपी से ऑनलाइन शिकायत की है।
विज्ञापन


उन्होंने एक पूर्व वीसी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 2001 में वह विश्वविद्यालय के सबसे सीनियर प्रोफेसर थे। नियमानुसार बाहर जाने पर वीसी को सबसे सीनियर प्रोफेसर को चार्ज देकर जाना होता था। लेकिन तत्कालीन वीसी 84 दिन बाहर गए थे और उन्हें सूचना तक नहीं दी। वर्ष 2013 में उनके कार्यालय में चोरी की घटना को लेकर एक अन्य वीसी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि एयरो स्पेस मिसाइल टेक्नोलॉजी से संबंधित रिसर्च डाक्यूमेंट किसी दुश्मन देश के हाथ में न पहुंच गए हों। इस संबंध में एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि प्रो. नूर अफजल कई साल पहले रिटायर हुए थे। उनकी शिकायत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। दूसरी ओर एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि ऑनलाइन शिकायत अभी देखी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed