फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Audio of SP leaders goes viral

सपा नेताओं की ऑडियो वायरल...गरमा-गरम बहस

Mon, 05 Sep 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Audio of SP leaders goes viral
सपा के पदाधिकारियों में झगड़ा होने के बाद सपा नेता अज्जू इश्हाक के घर पर सपाई। - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश में नेतृत्व के लिए जूझ रही समाजवादी पार्टी में स्थानीय स्तर पर अंतर्कलह खुलकर सामने आने लगी है। शनिवार रात से सोशल मीडिया पर सपा के दो नेताओं का ऑडियो वायरल हो रही है, जिसमें दो नेताओं में जमकर बहस हो रही है, जबकि एक नेता मध्यस्थता का प्रयास करते व सफाई देते सुनाई दे रहे हैं। इस ऑडियो को पोस्ट करते समय मध्यस्थता का प्रयास कर रहे नेता को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। हालांकि अब दोनों में सुलह करा दी गई है, मगर मामला चर्चाओं में है।
विज्ञापन

घटनाक्रम कुछ इस तरह है कि मेयर चुनाव की तैयारी में जुटे सपा के वरिष्ठ नेता मो. सगीर ने पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक को फोन किया है। फोन पर सगीर ने एक अन्य नेता एमए खान गांधी की शिकायत करते हुए कहा कि वह आपके पास रहता है और मेरी ऑडियो वायरल कर रहा है। इस पर अज्जू कह रहे हैं कि यह आपके लिए नहीं है, बल्कि किसी दूसरे के लिए है। मगर सगीर कहते हैं कि अकराबाद में जो वादा मैंने किया था। गांधी वहां मेरे साथ था। यह मेरे विषय में ही है। इस पर अज्जू ने गांधी को मोबाइल कांफ्रेंस पर लेकर बात शुरू की है तो सगीर व गांधी में बहस और गाली-गलौज तक हो गई। किसी तरह अज्जू ने मध्यस्थता कर विवाद शांत किया। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें टीका-टिप्पणी के साथ लिखा गया है कि अज्जू इसके लिए जिम्मेदार हैं। वही अपने लोगों से ऐसा कराते हैं।
विज्ञापन

साजिश रच लड़ाने का प्रयास किया, फिर वायरल की ऑडियो
ऑडियो वायरल होने के बाद सपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में अज्जू के घर पर बैठकर सगीर व गांधी में सुलह कराई गई। इस बात की पुष्टि खुद सगीर व गांधी ने की है। सगीर ने कहा कि हमें किसी ने लड़वाने का प्रयास किया। उसी साजिश के तहत ऑडियो वायरल की गई। हम दोनों में कोई विवाद नहीं है। यही बात गांधी ने स्वीकारी है। अज्जू इशहाक का कहना है कि यह सब एक साजिश का हिस्सा है। कुछ लोगों ने तूल देने का प्रयास किया। इस सुलह के समय पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, महासचिव मनोज यादव, मनोज माहेश्वरी, आशीष यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed