फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Audio of demanding bribe of Rs 15000 to reinstate contract goes viral

Aligarh News: संविदा बहाल करने के लिए मांगी 15 हजार घूस, ऑडियो हुआ वायरल

Sun, 14 Apr 2024 04:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2024 04:38 AM IST
सार

वायरल ऑडियो बुद्ध विहार डिपो के एक कर्मचारी और संविदाकर्मी का बताया जा रहा है। संविदाकर्मी रोडवेज बस में चालक था। अब उसकी संविदा समाप्त हो गई है। ऑडियो में संविदा बहाल करने के नाम पर बुद्ध बिहार डिपो का एक कर्मचारी 15 हजार रुपये घूस मांग रहा है।

विज्ञापन
Audio of demanding bribe of Rs 15000 to reinstate contract goes viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अच्छा तुम डिपो में कब आओगे, काम हो जाएगा तुम्हारा। मैंने साहब से बात कर ली है तुम्हारी। बस तुम्हें 15 हजार रुपये देने हैं। सोशल मीडिया पर यह ऑडियो खासा वायरल हो रहा है। ऑडियो में चालक से संविदा बहाल करने के नाम पर घूस मांगी जा रही है।

विज्ञापन


वायरल ऑडियो बुद्ध विहार डिपो के एक कर्मचारी और संविदाकर्मी का बताया जा रहा है। संविदाकर्मी रोडवेज बस में चालक था। अब उसकी संविदा समाप्त हो गई है। ऑडियो में संविदा बहाल करने के नाम पर बुद्ध बिहार डिपो का एक कर्मचारी 15 हजार रुपये घूस मांग रहा है। कह रहा है कि उसकी साहब से बात हो गई है। जल्द से जल्द रुपये लेकर कार्यालय आ जाओ। क्योंकि साहब कल घर निकल जाएंगे। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद परिवहन निगम में हड़कंप मच गया है। कुछ कर्मचारी तो आवाज की पुष्टि भी कर रहे हैं। लेकिन, उच्च अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


संविदा चालक से रिश्वत मांगने का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बहाली के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। मामला बेहद गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है। पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- सत्येंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज अलीगढ़ परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed