फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam 2025 in Aligarh

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025: अलीगढ़ में हुआ एग्जाम, दिखा परीक्षार्थियों का जबरदस्त उत्साह

Sun, 09 Nov 2025 09:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 09 Nov 2025 09:49 PM IST
सार

परीक्षार्थी अपने माता-पिता, भाई और सगे-संबंधियों के साथ अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई।

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam 2025 in Aligarh
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में अतुल माहश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में मौजूद छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 9 नवंबर को अलीगढ़ शहर के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा हुई। इसमें अलीगढ़ जिले भर के 410 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए 1155 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। रविवार को सुबह 11 बजे से परीक्षा होनी थी, लेकिन सुबह 10 बजे से ही परीक्षार्थियों का केंद्र पर आना शुरू हो गया। परीक्षार्थी अपने माता-पिता, भाई और सगे-संबंधियों के साथ केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए कक्षा नौ के 270, 10वीं के 274, कक्षा 11 के 424 और 12वीं के 187 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने परीक्षार्थियों को पढ़ने और इसी तरह की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षाओं में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कहां कमजोर और कहां मजबूत हैं, इसका आसानी से स्वयं मूल्यांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में अतुल माहश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर बाहर आते छात्र-छात्राएंपरीक्षा कराने में इनका रहा सहयोग
परीक्षा प्रभारी सुधा सिंह, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, अमित कुमार, ललित वत्स, प्रदीप सिंह, गरिमा सिंह, मोनिका दहिया, मधुलिका परमार, पवन सिंह, पुष्पा वर्मा, वंदना सिंह, पूनम रानी, अंजलि शर्मा, नीतू प्रधान, अरुणा शर्मा, आशीष पाराशर, प्रियंका चौहान, तनुश्री शर्मा, दीक्षा सिंह, चारु शर्मा, युक्ति अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता, पूजा सक्सेना, प्रीति मिश्रा, शालिनी उपाध्याय, मनोरमा शर्मा, कनिष्का अग्रवाल, ऋतु बघेल, दीपा अधिकारी, प्रतीक्षा सिंह, शिल्पी शर्मा, सुमन लता शर्मा, जया शर्मा, काव्या शर्मा, एंजेल गर्ग, पल्लव शर्मा, स्वाति भट्ट, मंजू बघेल, अभिषेक उपाध्याय।
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षापरीक्षार्थियों के बोल
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। मुझे छात्रवृत्ति मिलेगी तो कॉलेज की फीस और पुस्तकें खरीदूंगी। - शिवानी, कक्षा-12, लगसमा गर्ल्स इंटर काॅलेज, गोंडा
यह परीक्षा हम जैसे गरीब परिवार के विद्यार्थियों के लिए एक उम्मीद है। मुझे छात्रवृत्ति मिलेगी, तो अपनी इंजीनियरिंग की तैयारी में खर्च करूंगा। - योगेश, कक्षा-12, जवाहर नवोदय स्कूल, खैर
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा ने अपनी क्षमता पर विश्वास दिलाया है। छात्रवृत्ति का उपयोग आगे की पढ़ाई और कंप्यूटर कोर्स में करूंगा। - आशीष, कक्षा-11, तलेसरा इंटर कॉलेज, धनीपुर
मुझे छात्रवृत्ति परीक्षा देना बहुत प्रेरणादायक लगा। अगर मुझे छात्रवृत्ति मिल जाती है तो आगे की पढ़ाई में खर्च करूंगी। - स्वाति, कक्षा-11, तलेसरा इंटर कॉलेज, तलेसरा
इस परीक्षा से मुझे यह सीखने को मिला कि मेहनत से सब कुछ संभव है। अगर मुझे छात्रवृत्ति मिलेगी तो मैं मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी में यह राशि लगाऊंगी।- दिव्यांश गोस्वामी, कक्षा-10, बीपीएस कॉलेज

मैंने पहली बार अतुल माहेश्वरी परीक्षा दी और यह अनुभव बहुत अच्छा रहा। छात्रवृत्ति मिली तो कोचिंग और पुस्तकों पर खर्च करूंगी। - रश्मि, कक्षा-10, एमडीजीएस कॉलेज
परीक्षा देना एक अनोखा अनुभव रहा। छात्रवृत्ति मिली तो मुझे अपने सपनों के और करीब पहुंचने का अवसर मिलेगा। - नितिका, कक्षा-9, एसएमटी कर्पूरी देवी इंटर कॉलेज, चंदनिया
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा मेरे लिए अपने सपनों को साकार करने का माध्यम होगा। मुझे यह छात्रवृत्ति मिलती है तो मैं इसे अपनी उच्च शिक्षा में लगाऊंगा। -यश, कक्षा-9, एमजीएस कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed