{"_id":"625bb6f5153c523c104a53f8","slug":"attempts-to-spoil-the-atmosphere-in-aligarh-anti-social-elements-threw-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अलीगढ़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, इबादत कर निकले लोगों पर फेंके पत्थर, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अलीगढ़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, इबादत कर निकले लोगों पर फेंके पत्थर, फोर्स तैनात
Sun, 17 Apr 2022 12:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:13 PM IST
सार
अलीगढ़ में आधी रात को अतिसंवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाके में रात में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। आरोप है कि कुछ लोग इबादत कर निकल रहे थे, तभी कुछ युवक आए और उन्होंने बेवजह पत्थर फेंके। फिलहाल मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में भी असामाजिक तत्वों ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। मानिक चौक में धर्मस्थल से इबादत कर निकले लोगों पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील शहर में दिल्ली की घटना के बाद आधी रात को शहर के अतिसंवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाके में रात में यह घटना हुई। आरोप है कि कुछ लोग इबादत कर निकल रहे थे, तभी कुछ युवक आए और उन्होंने बेवजह पत्थर फेंके।
विरोध पर वो डराते धमकाते हुए भाग गए। खबर पर सीओ सहित कई थानों की फोर्स पहुंची। इस दौरान ईंट लगने से निसार नाम का एक युवक जख्मी हो गया, इसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बाद में फोर्स सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
सुबह से इलाके में पुलिस सतर्क है। आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। इधर, शहर के अन्य मिश्रित आाबादी वाले इलाकों में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं, इस घटना को माहौल बिगाड़ने की साजिश माना जा रहा है।