{"_id":"69b40c7329061bf7fc08a367","slug":"attempt-to-take-the-child-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को ले जाने का प्रयास, आरोपी को धुना, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को ले जाने का प्रयास, आरोपी को धुना, भेजा जेल
Fri, 13 Mar 2026 06:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:39 PM IST
सार
व्यक्ति बच्ची के पास पहुंचा और चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ चलने को कहा। इस पर बच्ची डरकर वहां से भाग आई और घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
अलीगढ़ के मोहल्ला सरायगढ़ी नई आबादी से बृहस्पतिवार को एक 10 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर ले जाने की कोशिश का आरोप युवक पर लगा है। लोगों ने युवक की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
थाना सासनी गेट क्षेत्र के सराय गढ़ी नई आबादी निवासी एक व्यक्ति की दस वर्षीय बेटी ने उन्हें बताया कि एक व्यक्ति उसे कई दिनों से चॉकलेट देने का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। बुधवार शाम को भी वही व्यक्ति फिर से बच्ची के पास पहुंचा और चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ चलने को कहा। इस पर बच्ची डरकर वहां से भाग आई और घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह पिता बच्ची को लेकर शिकायत करने थाने जा रहे थे। माहेश्वरी कॉलेज के पास बच्ची ने वहां खड़े एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए बताया कि यही वह व्यक्ति है जो उसे रोज परेशान करता है। इस पर पिता ने स्थानीय लोगों की मदद से शोर मचाया और पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना दे दी।
विज्ञापन
युवक ने अपनी पहचान ई-रिक्शा चालक निवासी भुजपुरा, सासनी गेट के रिजवान के रूप में दी। वह मूल रूप से खुर्जा, बुलंदशहर का रहने वाला है। सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।