{"_id":"6ab5999288097f57170956b4","slug":"attempt-to-kidnap-two-students-on-a-bike-aligarh-news-c-426-1-sali1004-2411-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक पर दो विद्यार्थियों को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक पर दो विद्यार्थियों को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन
स्कूल से पैदल घर लौट रहे दो सगे भाइयों को बाइक पर जबरन बैठाने का मामला सामने आया है। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो दोनों भाई चलती बाइक से कूद गए। युवक बाइक छोड़कर खेतों में भाग गया।
इमलहरा निवासी फकररूदीन खां के बेटे 11 वर्षीय राहत अली और 15 वर्षीय फहीमुद्दीन अमृतपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार को दोनों पैदल घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में अमृतपुर निवासी युवक ने इमलहरा छोड़ने की बात कहकर दोनों को बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर बाद वह इमलहरा के बजाय चांदपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर ले जाने लगा।
परिजन बच्चों को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की। बाइक की आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। एसओ मोनू कुमार आर्य ने बताया कि अपहरण का आरोप गलत है। युवक बच्चों से मजाक कर रहा था। बाइक और युवक को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।