फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to kidnap girl, girl jumped from moving bike

Aligarh News: युवती के अपहरण का किया प्रयास, चलती बाइक से कूदी युवती, मुकदमा दर्ज

Sun, 22 Oct 2023 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2023 01:27 AM IST
सार

शाहबाज ने कालेज तक छोड़ने की बात कह कर युवती को बाइक पर बैठा लिया, उसके दोनों साथी दूसरी बाइक से पीछे चलने लगे। युवती का आरोप है कि बाइक पर बैठाकर शहबाज अश्लील हरकत करने लगा। विरोध कर बाइक रोकने को कहा तो वह थप्पड़ मारकर चुप बैठे रहने की धमकी देने लगा। उसके इरादे भांपकर युवती चलती बाइक से कूद गई।

विज्ञापन
Attempt to kidnap girl, girl jumped from moving bike
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ननिहाल में मामू के पास रहकर पढ़ाई कर रही बुलंदशहर की युवती के साथ परिवार के ही एक युवक ने छेड़खानी की। उसे जबरन बाइक से अपने साथ लेकर जाने लगा। घबराई युवती ने चलती बाइक से छलांग लगा दी, जिससे वह चोटिल हो गई। युवती ने आरोपी और उसके दो साथियों के विरुद्ध छेड़खानी और अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


बुलंदशहर जनपद के थाना धरपा क्षेत्र की एक युवती बुढ़ासी में अपने मामू के पास रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही है। युवती के अनुसार इन दिनों कॉलेज में अद्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। जिसके चलते वह साढ़े ग्यारह बजे स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में अलीगढ़ के क्वार्सी चिलकौरा स्थित निशातबाग निवासी शहबाज पुत्र लालमोहम्मद अपने दो साथियों संग मिला जोकि मामू के चाचा का बेटा है।
विज्ञापन


शाहबाज ने कालेज तक छोड़ने की बात कह कर युवती को बाइक पर बैठा लिया, उसके दोनों साथी दूसरी बाइक से पीछे चलने लगे। युवती का आरोप है कि बाइक पर बैठाकर शहबाज अश्लील हरकत करने लगा। विरोध कर बाइक रोकने को कहा तो वह थप्पड़ मारकर चुप बैठे रहने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके इरादे भांपकर युवती चलती बाइक से कूद गई। ये देखकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। कूदने से युवती के हाथ पैर में चोट आ गई। बदहवास और घायल होने से युवती की गृह विज्ञान की परीक्षा छूट गई। परिजनों ने युवती के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ रवि चंद्रवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज लिया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed