फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attempt to kidnap cloth trader's daughter

Aligarh: कपड़ा व्यापारी की बेटी के अपहरण की कोशिश, लूट के बाद फरार हुआ बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 09 Sep 2022 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2022 12:52 AM IST
सार

कपड़ा व्यापारी की 11 वर्ष की बेटी को अगवा करने की कोशिश की गई और उससे लूट को अंजाम दिया गया। बच्ची ने जब शोर मचाया तो आरोपी भागने में सफल हुआ।

विज्ञापन
Attempt to kidnap cloth trader's daughter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देहली गेट क्षेत्र के कनवरीगंज इलाके में बुधवार देर शाम कपड़ा व्यापारी की 11 वर्ष की बेटी को अगवा करने की कोशिश की गई और उससे लूट को अंजाम दिया गया। बच्ची ने जब शोर मचाया तो आरोपी भागने में सफल हुआ। यह प्रकरण सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस उसी आधार पर आरोपी की पहचान व तलाश के प्रयास में जुट गई है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार रेलवे रोड पर कपड़े की दुकान चलाने वाले कनवरीगंज निवासी शरद कुमार की 11 वर्षीय बेटी तोशिका बुधवार देर शाम मोहल्ले की दुकान पर सामान लेने गई थी। बच्ची के अनुसार लौटते समय एक युवक ने उसे रोका और कहा कि पापा कहां हैं, उन्हें शादी का कार्ड देना है। इस पर बच्ची उसे अपने घर लेकर आने लगी। इसी बीच रास्ते में पहले तो आरोपी ने बच्ची को बातों में लगाकर उसके कानों की बाली उतरवा लीं।
विज्ञापन


फिर उसे हाथ पकड़कर घर के रास्ते के बजाय दूसरी ओर ले जाने लगा। इस पर बच्ची को कुछ गलत का अहसास हुआ तो उसने शोर मचा दिया। बस फिर क्या था, आरोपी खुद के पकड़े जाने के भय से बच्ची को छोड़कर भाग गया। इस दौरान भीड़ जमा हो गई और खबर पर परिजन व पुलिस भी आ गई। आसपास सीसीटीवी देखे गए तो पूरा घटनाक्रम कैद पाया गया। जिसमें आरोपी भी कैद है। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी में कैद चेहरे की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष से लूटा गया मोबाइल बरामद
महानगर की देहली गेट पुलिस ने भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। यह मोबाइल लुटेरों ने 2500 रुपये में एक ट्रक चालक को बेच दिया था। उसने चलाया तो सर्विलांस की मदद से खरीदार को गिरफ्तार किया और मोबाइल भी मिल गया। बता दें कि 14 अगस्त की देर रात यह घटना कनवरीगंज इलाके में हुई थी। इस मामले में पिछे दिनों प्रभारी मंत्री के सामने भी मुद्दा उठा था। इसी क्रम में पुलिस ने पिछले दिनों दो लुटेरे गिरफ्तार किए थे।

मगर जिस पर मोबाइल था, वह नहीं मिला था। अब सर्विलांस की मदद से मोबाइल चलते ही उसका इनपुट मिला तो बिहार के मोतीहारी जनपद के बैराइच निवासी ट्रक चालक ओमप्रकाश को पकड़ा गया। उससे मोबाइल भी मिला। उसने पूछताछ में बताया कि वह ट्रक लेकर बाईपास पर आया था। तभी उसने यह मोबाइल एक युवक से 2500 रुपये में खरीदा था। युवक ने खुद को किसी मजबूरी में फंसा बताकर यह मोबाइल बेचा था। युवक मडराक तक ट्रक में भी सवार होकर गया था। अब इसमें मोबाइल बेचने का आरोपी तारिक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed