{"_id":"5f6269488ebc3e4b3e753363","slug":"attempt-to-get-refund-of-six-crores-by-showing-fake-exports-city-office-news-ali2439905101","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी निर्यात दिखाकर छह करोड़ का रिफंड लेने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी निर्यात दिखाकर छह करोड़ का रिफंड लेने का प्रयास
विज्ञापन
बोगस सप्लाई चेन तैयार कर ग्लास पेबल्स का 33 करोड़ का फर्जी निर्यात दर्शाकर छह करोड़ का आईटीसी रिफंड लेने का प्रयास करने वाली अलीगढ़ की तीन फर्में एसआईबी राज्य कर टीम के निशाने पर हैं। अब तक की जांच में केवल इनवाइस के आधार पर बिना वास्तविक व्यवहार के फर्जी निर्यात दिखाकर रिफंड लेने की कोशिश की बात सामने आई है। विभागीय टीम तीनों फर्मों को चिह्नित कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
बोगस सप्लाई चेन में मेरठ की 9 फर्म पहले ही बोगस मिली हैं। इनकी जांच में पता चला था कि उन्होंने सीधे कोई खरीद फरोख्त नहीं की है, बल्कि गाजियाबाद की एक बोगस फर्म को ग्लास पेबल्स के इनवाइस व ई वे बिल जारी कर ग्लास पेबल्स की बोगस सप्लाई दर्शायी है। यह भी पता चला कि गाजियाबाद की उक्त बोगस फर्म ने अलीगढ़ की तीन फर्मों को भी ग्लास पेबल्स की बोगस सप्लाई दर्शायी है। असिस्टेंट कमिश्रर ग्रेड एक विनय अस्थाना ने बताया कि एसआईबी टीम की जांच में अलीगढ़ की तीन फर्मों द्वारा तीन जून से अगस्त 2020 के मध्य केवल इनवाइस का आदान प्रदान पर बिना वास्तविक सम व्यवहार किए ग्लास पेबल्स का मलेशियन फर्म को 33 करोड़ का निर्यात दिखाकर छह करोड़ का रिफंड लेने का प्रयास किया गया है। तीन फर्मों को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है। जांच में तीनों फर्में दोषी पाई गईं तो उनके खिलाफ जीएसटी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
हरदुआगंज में पकड़ा गया था पहला मामला
बोगस बिलों के जरिये आईटीसी वसूल करने का पहला मामला अलीगढ़ में पकड़ा गया था। इस मामले में हरदुआगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई थी।