फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   attemp to loot from women infront of MP office.

सांसद कार्यालय के सामने दंपति से लूट की कोशिश

Thu, 27 Jun 2019 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
attemp to loot from women infront of MP office.
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की विद्या नगर कालोनी में स्थित सांसद सतीश गौतम के कार्यालय के सामने एक दंपति से बाइक सवार लुटेरे ने गले की चेन लूटने की कोशिश की। हालांकि पति की सजगता के कारण लुटेरा असफल रहा और वह हाथ में आने से पहले ही बाइक दौड़ाकर भाग गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मामला हाईप्रोफाइल कालोनी का होने के कारण पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

शैलेश वार्ष्णेय निवासी विद्या नगर कालोनी ने बताया कि वह रात आठ बजे के करीब कालोनी में पत्नी स्नेहा वार्ष्णेय के साथ टहल रहे थे। तभी एक बाइक सवार लुटेरा आया और सांसद कार्यालय के सामने उसने पत्नी के गले पर हाथ मारकर चेन तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि मौके ही उसका हाथ झटक दिया। इससे वह चेन नहीं तोड़ सका। उसे पकड़ने के लिए दौड़ भी लगाई। मगर वह भाग गया। सूचना पर आई पुलिस को पूरा मामला बताकर तहरीर दे दी है। शैलेश के अनुसार कालोनी वासी लुटेरों के आतंक से परेशान हैं। 23 जून को भी एक महिला के साथ यहां लूट हुई थी। कालोनीवासियों ने बताया कि आए दिन वारदात हो रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed