{"_id":"60897c8a139cfd629b49a0d1","slug":"attacked-on-police-party-in-aligarh-when-they-stop-election-campaign-after-over-deadline","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव प्रचार रोकने गई पुलिस पार्टी पर हमला, हेड कांस्टेबल को जान से मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव प्रचार रोकने गई पुलिस पार्टी पर हमला, हेड कांस्टेबल को जान से मारने की कोशिश
Wed, 28 Apr 2021 08:47 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 28 Apr 2021 08:47 PM IST
सार
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी प्रचार कर रहे प्रत्याशियों और समर्थकों को रोकने पर भीड़ में शामिल हमलावरों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी प्रचार कर रहे प्रत्याशियों और समर्थकों को रोकने पर भीड़ में शामिल हमलावरों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। एक हेड कांस्टेबल को जान से मारने की कोशिश की गई। कुछ पुलिस कर्मियों की वर्दी फट गई। जबकि इंस्पेक्टर थाना गांधी पार्क का घेराव कर लिया गया। मौके पर पुलिस अधिकारियों और कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया और पुलिस पार्टी को हमलावरों के कब्जे से मुक्त किया। इस मामले में थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर ने प्रधान पद की प्रत्याशी उसके पति सहित 50 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना गांधी पार्क के इंस्पेक्टर हरि भान सिंह राठौर को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव कमालपुर में मंगलवार की देर रात समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कुछ प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यहां पर प्रधान पद के प्रत्याशी के यहां पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। यहां पर ग्रामीणों को खाना बांटा जा रहा है व अन्य प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर हरि भान सिंह राठौर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने पाया कि प्रधान पद की प्रत्याशी नफीसा बानो पत्नी जहीर खान के घर के बाहर भारी भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
वहां पर चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से खाद्य सामग्री, पीने की सामग्री आदि अन्य सामान बांटा जा रहा है। इस पर पुलिस ने ग्रामीणों को आदर्श चुनाव आचार संहिता के विषय में माइक से बताया। कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में जारी दिशानिर्देशों के संबंध में बताया। लेकिन इसके बाद भी भीड़ पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसी दौरान भीड़ ने उग्र रूप धारण कर लिया। भीड़ ने पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान पुलिस पार्टी में शामिल हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार को हमलावरों ने खींच लिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। जब कुछ पुलिसकर्मियों ने रजनीश कुमार को बचाने का प्रयास किया तो हमलावर पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े और उनकी वर्दी फाड़ दी। साथ ही उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस हमलावरों से भी निपट रही थी और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश भी कर रही थी, इस दौरान पुलिस ने वायरलेस सेट पर अन्य थानों की पुलिस फोर्स को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत और कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंचता देख हमलावर तितर-बितर हो गए और अंधेरे में भाग गए। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस मामले में थाना गांधी पार्क के इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस पार्टी पर एक राय होकर जानलेवा हमला, मारपीट व सरकारी कार्य में अवरोध डालने के अलावा कोविड-19 की गाइड लाइन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद फरार ग्रामीणों को तलाशा जा रहा है। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी सिटी
यह है मुकदमे में नामजद
इंस्पेक्टर गांधीपार्क हरिभान सिंह राठौर ने जहीर अहमद, सगीर, शकील उर्फ मामा, जमील, महेंद्र सिंह, अकील, शाहिद, सुहेल, गुड्डा, उवेश, इशांत, अली हसन, हनीफ, यामीन, खलील, जाहिद, मल्ल, हैदर, आजिम, हासिम, राजा, छोटे खां, हाजी शहीद, करीम बख्श, शमशाद, नसरुद्दीन, अफजाल, फैजान, गुलजार, आसिफ, दानिश, सोहेल, शाहिद, खालिद, हुसैन, मैनुद्दीन, नाजिर, बारिश, नफीसा बानो आदि सहित 150 अज्ञात।