फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   attack on sp leader car in doubt of theft

चोरों के शक में सपा नेता की कार पर हमला

Thu, 30 Sep 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
attack on sp leader car in doubt of theft
सपा नेता व पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम के बेटे जिबरान ख्वाजा की कार पर मंगलवार रात कुछ लोगों ने चोरों के संदेह में हमला कर दिया। इस दौरान उनकी गाड़ी के पीछे दौड़कर ग्रामीणों ने पत्थर फेंके और सरिया आदि से शीशा तोड़ दिया। उस समय गाड़ी सवार जिबरान को बचाते हुए ड्राइवर सीधे घर ले आए। मामले में बुधवार को तहरीर दी गई है। पुलिस ने इसे गफलत में हुई घटना माना है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पान वाली कोठी निवासी जिबरान ख्वाजा मंगलवार रात करीब 12:30 बजे अपने जवां क्षेत्र में माधौगढ़ स्थित कृषि फार्म से अपने सलीम, हसन व ड्राइवर जावेद संग कार से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी अमरौली पर पहुंची तो वहां उन्होंने देखा कि काफी भीड़ खड़ी है। भीड़ देख उनके ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार धीमी की, जिसके बाद भीड़ ने उन्हें रास्ता दे दिया।
विज्ञापन

इस पर ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ाई तो पीछे से ग्रामीणों ने पत्थर फेंककर व सरिया आदि के प्रहार से शीश तोड़ दिया। इस हमले को देख कार सवार घबरा गए और सीधे तेज रफ्तार से निकल आए। मामले में रात में ही पुलिस को सूचना दी गई और बुधवार को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिबरान के अनुसार ग्रामीणों ने दिन में इसे गफलत में हुआ हमला ही बताया है। मगर हमारा सवाल है कि अगर यह चोरों के शक में गफलत में किया तो गाड़ी में हमें देखने के बाद हमला क्यों किया। ये कोई साजिश भी हो सकती है।

सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार रात में जब यह सूचना आई तो मैं खुद जवां थाने पर मौजूद था। पुलिस टीम भेजी गई थी। जांच में पाया कि ग्रामीण पशु चोरों की सूचना पर वहां एकत्रित थे। गफलत में गाड़ी पर हमला कर दिया। अब जो तहरीर आई है, उसे भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed