फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   attack on police while going to stop election campaign, head constable strangled, uniform torn

चुनाव प्रचार रुकवाने गई पुलिस पर हमला, हेड कांस्टेबल का गला दबाया, वर्दी फाड़ी

Thu, 29 Apr 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
attack on police while going to stop election campaign, head constable strangled, uniform torn
थाना गांधी पार्क क्षेत्र के गांव कमालपुर में समय सीमा समाप्त होने के बाद भी चुनाव प्रचार करने और भीड़ जुुटाकर खाद्य सामग्री बांटने से रोकने पर प्रधान प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हेड कांस्टेबल का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। मारपीट कर पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर का घेराव कर लिया गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। घटना मंगलवार देर रात की है। इस मामले में प्रधान पद की प्रत्याशी नफीसा बानो, उसके पति जहीर खान सहित 50 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना गांधी पार्क पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव कमालपुर में मंगलवार की देर रात समय सीमा समाप्त होने के बाद भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रधान पद की प्रत्याशी के यहां ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को खाना बांटा जा रहा है व प्रलोभन दिए जा रहे हैं। इस पर इंस्पेक्टर हरि भान सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां प्रधान पद की प्रत्याशी नफीसा बानो पत्नी जहीर खान के घर के बाहर भीड़ जमा थी। खाद्य व पीने की सामग्री व अन्य सामान बांटा जा रहा था।
इस पर पुलिस ने माइक से ग्रामीणों को चुनाव आचार संहिता और कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहा। इतना सुनते ही भीड़ उग्र हो गई। पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। हेड कांस्टेबल रजनीश कुमार को हमलावरों ने खींच लिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। साथी पुलिसकर्मियों ने रजनीश को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनकी वर्दी फाड़ दी।
मारपीट में चार-पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इंस्पेक्टर को भी घेर लिया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाते हुए अफसरों को सूचना दी। सूचना के बाद एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत और कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस फोर्स को देखकर हमलावर तितर-बितर हो गए और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। इस मामले में थाना गांधी पार्क के इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
- पुलिस पार्टी पर एक राय होकर जानलेवा हमला, मारपीट व सरकारी कार्य में अवरोध डालने के अलावा कोविड-19 की गाइड लाइन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद फरार ग्रामीणों को तलाशा जा रहा है।

- कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी
ये हैं मुकदमे में नामजद
नफीसा बानो, जहीर अहमद, सगीर, शकील उर्फ मामा, जमील, महेंद्र सिंह, अकील, शाहिद, सुहेल, गुड्डा, उवेश, इशांत, अली हसन, हनीफ, यामीन, खलील, जाहिद, मल्ल, हैदर, आजिम, हासिम, राजा, छोटे खां, हाजी शहीद, करीम बख्श, शमशाद, नसरुद्दीन, अफजाल, फैजान, गुलजार, आसिफ, दानिश, सोहेल, शाहिद, खालिद, हुसैन, मैनुद्दीन, नाजिर, बारिश आदि सहित 150 अज्ञात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed