{"_id":"67cdf92343ee4ac6880b6105","slug":"atraulis-sanitation-workers-will-stage-indefinite-sit-in-protest-from-24th-aligarh-news-c-2-ali1021-624671-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: वेतन न मिलने पर होली ने मनाने की घोषणा, सफाई कर्मचारी 24 मार्च से करेंगे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: वेतन न मिलने पर होली ने मनाने की घोषणा, सफाई कर्मचारी 24 मार्च से करेंगे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
Mon, 10 Mar 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:55 AM IST
सार
ठेका प्रथा / आउटसोर्सिंग / सेवा प्रदाता के माध्यम से नियोजित सफाई कर्मचारियों को माह जून 2023 से अगस्त 2024 तक साप्ताहिक अवकाश के दिन लिए गए कार्य का भुगतान व मौसम अनुसार वर्दी का भी भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अतरौली नगर पालिका
- फोटो : संवाद
विस्तार
नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने 24 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन करने का एलान किया है। वेतन न मिलने पर परिवार समेत होली न मनाने की भी घोषणा की। इस बाबत अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
कहा कि पूर्व में भी प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। सात सितंबर 2024 को हुए समझाैते के बावजूद उन समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ। न्यूनतम मजदूरी, साप्ताहिक अवकाश तक नहीं दिया जा रहा है। ठेका प्रथा / आउटसोर्सिंग / सेवा प्रदाता के माध्यम से नियोजित सफाई कर्मचारियों को माह जून 2023 से अगस्त 2024 तक साप्ताहिक अवकाश के दिन लिए गए कार्य का भुगतान व मौसम अनुसार वर्दी का भी भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वहीं नगर पालिका के प्रधान सहायक नवीन जैन ने कहा कि बीते एक वर्ष से नगर पालिका में नियमित / संविदा/ आउटसोर्स कर्मियों का वेतन वितरण 10 तारीख के बाद काफी बिलंब से हो रहा है। जबकि राज्य वित्त आयोग से धनराशि निकायों को प्रति माह तीन तारीख तक प्राप्त हो जाती है। समय से वेतन समय से नहीं मिलने पर वह भी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में परिवार के साथ होली नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन
मामले में संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का समाधान कराकर होली से पूर्व ही कर्मचारियों को वेतन दिलाया जाएगा।- पंकज कुमार, एडीएम प्रशासन