फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atrauli won the trophy by defeating Moradabad

Aligarh News: मुरादाबाद को हराकर अतरौली ने जीती ट्राफी, उमेश रहे मैन ऑफ द मैच

Tue, 03 Jun 2025 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 03 Jun 2025 01:04 AM IST
सार

मैन ऑफ द मैच उमेश कुमार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रजत चौहान, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज परितोष राजपूत और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण के खिताब से हिमांशु राजपूत सम्मानित किए गए।

विज्ञापन
Atrauli won the trophy by defeating Moradabad
अतरौली में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मनोज चौहान - फोटो : संवाद

विस्तार

अतरौली कस्बे के क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे टूर्नामेंट के फाइनल में मुरादाबाद क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराकर प्लेयर च्वाइस क्रिकेट एकेडमी अतरौली ने ट्रॉफी जीत ली। मैन ऑफ द मैच उमेश कुमार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रजत चौहान, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज परितोष राजपूत और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षण के खिताब से हिमांशु राजपूत सम्मानित किए गए।

विज्ञापन


प्लेयर च्वाइस क्रिकेट एकेडमी के कप्तान उमेश कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। मुरादाबाद क्रिकेट एकेडमी के ओपनर आदिल सैफी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके व चार छक्कों की मदद से 35 गेंद में 54 रन और कपिल कुमार ने 34 गेंदों पर पांच चौके, छह छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। परितोष राजपूत 13, तनिष्क कुमार 24 रनों के सहयोग से टीम ने 35 ओवर में 224 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं उमेश कुमार ने तीन, चंद्रवीर व रजत चौहान ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन


इसके बाद जवाब में उतरी प्लेयर च्वाइस क्रिकेट एकेडमी के ओपनर रजत चौहान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 11 चौके व तीन छक्कों की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली। हिमांशु वर्मा 20, प्रशांत 49, चंद्रवीर 13, सोनू 21, उमेश कुमार 33 रनों के सहयोग से टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाकर जीत हासिल की। पूर्व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज चौहान, राकेश गौतम, शराफत अली, दीपू सक्सेना, अनंत शर्मा, वरुण चौधरी, कोच मोहसिन खान, कोच अरुण राज, कोच रिजवान खान ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed