{"_id":"6728aa6e8a7b1052ce0674f9","slug":"atm-or-a-warehouse-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: एटीएम है या सामान रखने का गोदाम, अंदर रखे हैं सीढ़ी, कनस्तर, क्रेड और कोल्ड ड्रिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: एटीएम है या सामान रखने का गोदाम, अंदर रखे हैं सीढ़ी, कनस्तर, क्रेड और कोल्ड ड्रिंक
Mon, 04 Nov 2024 04:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:35 PM IST
सार
अलीगढ़ में रामघाट रोड के पीएसी पर पेट्रोल पंप के सामने एक एटीएम है। उसमें जब कोई रुपये निकालने के लिए प्रवेश करता है तो अंदर का हाल देखकर देखता ही रह जाता है।
विज्ञापन
एटीएम और अंदर रखा होर्डिंग व अन्य सामान
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
आपने एटीएम के अंदर रुपये निकालने की मशीन देखी होगी, वहीं अलीगढ़ में एक एटीएम ऐसा भी है, जहां एटीएम के साथ सीढ़ी, तेल के कनस्तर, क्रेड और कोल्ड ड्रिंक भी रखी हुई है। किसी ने इसे सामान रखने का गोदाम बना रखा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में रामघाट रोड के पीएसी पर पेट्रोल पंप के सामने एक एटीएम है। उसमें जब कोई रुपये निकालने के लिए प्रवेश करता है तो अंदर का हाल देखकर देखता ही रह जाता है। अंदर बदबू ही बदबू है। वहीं पर किसी मिष्ठान के दुकानदार का होर्डिंग, तेल के कनस्तर, कोल्ड ड्रिंक, क्रेड आदि सामान रखा हुआ है। ऐसा लगता है कि किसी दुकानदान ने इस एटीएम को गोदाम बना रखा है। ऐसा लगता है कि एटीएम के लिए जगह किराए पर नहीं, बल्कि एटीएम को किसी दुकानदार ने अपना सामान रखने के लिए किराए पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन