फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atique Ahmed sister lives in Aligarh Civil Lines area

Aligarh News: माफिया अतीक अहमद के अलीगढ़ से रिश्तों पर पुलिस की नजर, सगी बहन रहती है शहर में

Sun, 12 Mar 2023 03:50 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 03:50 AM IST
सार

अतीक अहमद की सगी बहन अलीगढ़ में रहती है। राजू पाल की हत्या के बाद उसके गुर्गें व परिवार के कुछ सदस्य अलीगढ़ में आकर ठहरे थे और अतरौली में किसी ठिकाने पर फरारी काटी थी। मगर उस समय यह लोग पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे।

विज्ञापन
Atique Ahmed sister lives in Aligarh Civil Lines area
अतीक अहमद, पूर्व सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसके विधायक भाई अशरफ के अलीगढ़ से गहरे रिश्ते हैं। अतीक की सगी बहन सिविल लाइंस क्षेत्र में रहती है, जहां विभिन्न आयोजनों में अतीक व उसके परिजनों की आवाजाही रही है। इसके अलावा, अतरौली के एक परिवार से भी अतीक के करीबी रिश्ते रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रयागराज पुलिस की इस सूचना के बाद जिला पुलिस सतर्क है और अतीक से जुड़े लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस को पता चला है कि इन्हीं संपर्कों के सहारे विधायक राजूपाल हत्याकांड के बाद अतीक के गुर्गों ने जिले में फरारी काटी थी।
विज्ञापन


एक तरफ प्रयागराज पुलिस अतीक के इन करीबियों पर सर्विलांस के जरिये सीधे नजर रखे है, वहीं सिविल लाइंस पुलिस को भी अतीक की बहन के घर पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है। हालांकि, उमेश पाल की हत्या के कुछ समय पहले या उसके बाद किसी संदिग्ध की आवाजाही नहीं हुई है। फिर भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो राजू पाल की हत्या के बाद उसके गुर्गें व परिवार के कुछ सदस्य अलीगढ़ में आकर ठहरे थे और अतरौली में किसी ठिकाने पर फरारी काटी थी। मगर उस समय यह लोग पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे। फिर से ताजा घटनाक्रम के बाद अतीक की बहन के ठिकाने पर नजर रखी जा रही है। इस विषय में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि प्रयागराज पुलिस द्वारा जो मदद मांगी जाएगी, वह मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed