फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   At the root of cancer is tobacco, please check at time

कैंसर की जड़ में है तंबाकू, समय पर कराएं जांच

Fri, 07 Oct 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 07 Oct 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
भारत सहित पूरी दुनिया में कैंसर भयावह रूप लेता जा रहा है। जहां 60 साल पहले कैंसर के मरीजों की संख्या गिनी.चुनी होती थी, वहीं आज यह हृदय रोगों के बाद सबसे तेजी से लोगों को शिकार बनाने वाला रोग बन गया है। भारत में कैंसर के आधे से ज्यादा मामलों में इसकी वजह तंबाकू का सेवन है।
विज्ञापन


यह जानकारी भक्ति वेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट मुंबई के सर्जन और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि यही वजह है कि देश में ओरल कैंसर से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। तंबाकू और धूम्रपान के सेवन के चलते यह घातक रूप लेता जा रहा है।
विज्ञापन


ओरल कैंसर पुरुषों को अपना शिकार बना रहा है, वहीं महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर और बच्चेदानी के कैंसर से ग्रस्त हैं। हर साल इसके 8-9 लाख मामले सामने आते हैं। अनुमान है कि इस समय भारत लगभग 25 लाख से ज्यादा कैंसर मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में हर साल कैंसर से चार लाख से ज्यादा मौतें होती हैं। देश में 40 प्रतिशत कैंसर का कारण तंबाकू है, इसलिए तंबाकू जनित कैंसर मनुष्यों में आम है जैसे कि फेफड़ों व मुंह का कैंसर। महिलाओं में गर्भ और स्तन कैंसर साधारण सी बात होती जा रही है।

तंबाकू सेवन, धूम्रपान, शराब और आदतों में बदलाव लाकर इससे बचा जा सकता है। हालांकि कैंसर का समय रहते पता लगाकर इलाज किया जाए, तो इससे मुक्ति पाई जा सकती है। इसलिए लापरवाही बरतने की जगह समय-समय पर कैंसर की जांच कराते रहना चाहिए।

अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में आज (शुक्त्रस्वार) को एक दिवसीय फ्री कैंसर जांच कैंप का आयोजन किया जा रहा है।  इसमें देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ और सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम मरीजों की जांच करेगी।


कैंप की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी और यह शाम 4 बजे तक चलेगा।  कैंप में हर तरह के कैंसर के संदिग्ध मरीजों की जांच कर परामर्श दिया जाएगा। नियमानुसार मरीजों को नि:शुल्क या रियायती ऑपरेशन के लिए मुंबई बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed