{"_id":"62d971d9de8732250641c4e0","slug":"assistant-teacher-mohammad-ahmed-suspended-in-controversy-over-applying-tilak-to-female-teacher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: तिलक लगाने पर मुस्लिम शिक्षिका के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वाले शिक्षक अहमद निलंबित, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: तिलक लगाने पर मुस्लिम शिक्षिका के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वाले शिक्षक अहमद निलंबित, जानें पूरा मामला
Thu, 21 Jul 2022 09:03 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:03 PM IST
सार
विकासखंड जवां में नवागत खंड शिक्षाधिकारी के स्वागत में मुस्लिम शिक्षिका ने उनका तिलक किया था। जिसका फोटो शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया गया। इस फोटो पर शिक्षक मोहम्मद अहमद ने टिप्पणी करते हुए लिखा था कि ‘इस फोटो पर मुसलमान टीचर अफसोस करें या खुश हों कि एक मुसलमान टीचर हिंदू धर्म का पालन कितनी खुशी के साथ कर रहा है। मुझे तो इस पर बेहद अफसोस है'।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी का तिलक लगाकर स्वागत करतीं प्रधानाध्यापिका ताहिरा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में विकासखंड अकराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंटासानी के सहायक अध्यापक मोहम्मद अहमद को मुस्लिम शिक्षिका पर विवाद पोस्ट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय नाय, गंगीरी से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
पिछले दिनों विकासखंड जवां में नवागत खंड शिक्षाधिकारी के स्वागत में मुस्लिम शिक्षिका ने उनका तिलक किया था। जिसका फोटो शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया गया। इस फोटो पर शिक्षक मोहम्मद अहमद ने टिप्पणी करते हुए लिखा था कि ‘इस फोटो पर मुसलमान टीचर अफसोस करें या खुश हों कि एक मुसलमान टीचर हिंदू धर्म का पालन कितनी खुशी के साथ कर रहा है। मुझे तो इस पर बेहद अफसोस है'।
विज्ञापन
इसके बाद धर्म विशेष से संबंधित पोस्ट करने की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में शिक्षक आरोपित पाए गए। दो सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट पर बीएसए सतेंद्र कुमार ने शिक्षक अहमद को निलंबित कर दिया। इस संबंध में मुस्लिम शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने स्वागत में तिलक लगाकर भारतीय संस्कृति का पालन किया है, उन्हें कोई अफसोस नहीं है।