फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Assembly elections 2022: The work of setting ballots in EVMs started

विधानसभा चुनाव 2022 : ईवीएम में मतपत्रों की सेटिंग का काम आरंभ

Fri, 04 Feb 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections 2022: The work of setting ballots in EVMs started
विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण में मतदान का समय नजदीक आते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। ईवीएम में लगने के लिए मतपत्र आ गए हैं और धनीपुर मंडी में इनकी सेटिंग का काम आरंभ हो चुका है। ईवीएम में रिटर्निंग अफसर द्वारा हिंदी वर्णमाला के क्रम में जारी प्रत्याशियों के वरीयता क्रम के हिसाब से मतपत्रों की सेटिंग होगी। यह काम शुक्रवार शाम तक पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव 2022 के नामांकन, जांच और नाम वापसी के बाद इस समय प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। अब दस फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। प्रयागराज स्थित राजकीय प्रेस से मतपत्र छपकर आ चुके हैं। बुधवार से इनकी ईवीएम में सेटिंग का काम शुरू हो गया है। यह काम शुक्रवार शाम तक चलेगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में कुल 1629 मतदान केंद्र एवं 3134 मतदेय स्थल हैं। हर मतदेय स्थल पर एक ईवीएम की बैलेट यूनिट और एक कंट्रोल यूनिट एवं एक वीवीपैट मशीन लगेगी। इसमें कंट्रोल यूनिट का संचालन पीठासीन अधिकारी करेंगे। जबकि बैलेट यूनिट के जरिए वोट डाले जाएंगे। इन्हीं बैलेट यूनिट में मतपत्रों की सेटिंग का काम चल रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि चार से छह फरवरी तक डाले जाने वाले पोस्टल वोटों के लिए ईवीएम पहले ही तैयार की जा चुकी हैं। अब आम चुनाव में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम में बैलेट पेपर सेटिंग का काम चल रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से इस काम के लिए 150-150 कर्मचारी लगाए गए हैं। यह काम शुक्रवार शाम तक पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed