फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Asked son for eight thousand rupees to give mother's body

मां का शव देने के लिए बेटे से मांगे आठ हजार रुपये

Mon, 03 May 2021 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Asked son for eight thousand rupees to give mother's body
कोविड महामारी के दौरान लग रहा है कि दीनदयाल अस्पताल के स्टाफ की संवेदनाएं ही जैसे मर ही गई हैं। 30 अप्रैल को बेगमबाग निवासी बीना घोष की मौत हो गई थी, शव देने के एवज में आठ रुपयों की मांग की जा रही थी। रुपये न होने पर बेटा शंकर परेशान था। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रभारी डीएम ने संज्ञान लिया और जांच एसडीएम कोल को सौंप दी गई है। इसके बाद शव भी शंकर को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली बीना घोष गांधी आई अस्पताल से रिटायर्ड थीं। 24 अप्रैल को उनकी कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आई थी, उसी दिन उन्हें दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

30 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। बेटे शंकर ने बताया कि 30 तारीख से चक्कर लगा रहा है। लेकिन मां का शव नहीं दिया जा रहा। एक कर्मचारी ने आठ हजार रुपये मांगे थे। रुपये नहीं दिए तो शव नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकर की पीड़ा को एक स्थानीय पत्रकार ने सोशल मीडिया और ट्विटर पर ट्वीट किया। इस पर प्रभारी जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच एसडीएम कोल को सौंप दी। इसके बाद शंकर को शव सौंप दिया गया है।
डीएम की आईडी से ट्वीट करके यह जानकारी दी गई है कि अस्पताल प्रशासन की प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि मृतक महिला के पुत्र से किसी अंजान व्यक्ति ने शव सुपुर्द करने के बदले रुपयों की मांग की थी।
महिला की मृत्यु के बाद परिवारीजनों की जानकारी न मिलने पर शव सुपुर्द करने में देरी हुई है। साथ ही डीएम की आईडी से बेटे शंकर को मां का शव रविवार को सुपुर्द करने की जानकारी भी साझा की गई।
अब यहां सवाल उठता है कि 30 अप्रैल को ही जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर ही अतरौली निवासी रामनिवास त्यागी की मौत हुई थी। इनकी कोरोना की जांच नहीं हुई, फिर शव को बिना परिजनों के सूचना दिए नुमाइश श्मशान स्थल में जलाया गया।

दूसरी तरफ कोरोना संक्रमित की मौत होने के बाद 30 अप्रैल से दीनदयाल अस्पताल में शव रखा रहा। ऐसे प्रकरणों से स्वास्थ्य विभाग के कामकाज पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed