फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ashram system school in Aligarh

Aligarh: बीत गए पांच साल, नहीं बन पाया आश्रम पद्धति विद्यालय, दे चुका है 14.87 करोड़ शासन

Tue, 07 Jan 2025 02:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Jan 2025 02:29 PM IST
सार

आश्रम पद्धति विद्यालय का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्धन परिवारों के छात्रों को शिक्षित एवं संस्कारित करना है। इसमें कक्षा छह से 12 तक के बच्चों की पढ़ाई होगी।

विज्ञापन
Ashram system school in Aligarh
अलहदादपुर में बन रहा आश्रम पद्धति विद्यालय - फोटो : विभाग

विस्तार

पांच साल में आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। अलीगढ़ के विकास खंड धनीपुर स्थित ग्राम पंचायत अलहदादपुर में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर इसका निर्माण वर्ष 2019 से चल रहा है। 31 दिसंबर 2024 में विद्यालय का निर्माण पूरा करना था, मगर धनराशि की कमी के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका है। विभाग की माने तो अभी भी 25 से 30 फीसदी कार्य पूर्ण होना बाकी है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने प्रदेश में 13 जिलों को आश्रम पद्धति के विद्यालयों के निर्माण का तोहफा दिया था। अलहदादपुर में विद्यालय निर्माण की स्वीकृति मिली। इसके लिए तत्कालीन प्रधान ज्योति सिंह ने वर्ष 2018 में ग्राम पंचायत की 28 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराकर विद्यालय निर्माण के लिए दी थी।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में धनीपुर के ग्राम पंचायत अलहदादपुर में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के निर्धन परिवारों के छात्रों को शिक्षित एवं संस्कारित करना है। इसमें कक्षा छह से 12 तक के बच्चों की पढ़ाई होगी। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको विद्यालय का निर्माण करा रही है। अभी तक संस्था को 14.87 करोड़ रुपये शासन से प्राप्त हो चुका है। जिसमें संस्था ने जून माह में ही विभाग और शासन को उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही धन की मांग भी कर दी गई थी। मगर धन न मिलने के कारण निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पाई, ऐसे में एक बार फिर से समय पर विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। इसको लेकर जिलाधिकारी ने भी नाराजगी जाहिर कर कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी है।

विद्यालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। मगर धनराशि की कमी से निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा है। धनराशि की मांग शासन को भेज दी गई है। नए साल में जनवरी में धनराशि मिल जाएगी। जिसके बाद से कार्य पूरा होगा। - अवधेश वर्मा, एक्सईएन, यूपी सिडको।
लखनऊ निदेशालय आई हूं। आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण करने को आदेश मिला है। अलीगढ़ पहुंच कर विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट कार्यदायी संस्था से ली जाएगी। - संध्या रानी, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी।
अलहदादपुर में आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण चल रहा है। इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को स्टेडियम का तोहफा मिलेगा। सांस्कारिक शिक्षा के साथ उन्हें खेलकूद के लिए बड़ा स्टेडियम भी मिलेगा। - अर्जुन सिंह, भाजपा नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed