फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ashok Murder: Investigation in the direction of suicide

आत्महत्या की दिशा में जांच..बीमारी-कारोबारी-परिवारी कारणों में सुरागों की तलाश

Tue, 10 Nov 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ashok Murder: Investigation in the direction of suicide
तालानगरी के प्रख्यात नोवा लॉक्स के स्वामी व तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा की मौत कब? क्यों? कैसे? हुई। इन तमाम सवालों का जवाब तलाश रही पुलिस की जांच आत्महत्या की ओर बढ़ रही है। सुबह से लेकर शाम तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनसे यही लगता है कि कारोबारी ने खुद कनपटी पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर सटाकर गोली मार ली। वहीं परिवार भी इस बात से सहमत नजर आ रहा है। मगर आत्महत्या को लेकर परिवार का जो अंदेशा है, वह कुछ अटपटा लग रहा है। पुलिस व मीडिया से बातचीत में परिवार ने कहा है कि शरीर में कुछ बीमारियों के कारण अशोक शर्मा डिप्रेशन में थे। हो सकता है कि इस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया हो। हालांकि पुलिस इस वजह से पूरी तरह सहमत नहीं है और तमाम पहलुओं पर जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

क्वार्सी के ज्वालापुरी चौकी क्षेत्र की संजय गांधी कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय अशोक शर्मा रविवार शाम को घर से दवा लेने जाने की कहकर निकले थे। देर रात तक जब नहीं लौटे और मोबाइल बंद हो गया तो रात करीब एक बजे उनके छोटे भाई संजय व बेटे विशाल ने क्वार्सी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। चूंकि ताला कारोबारी के गायब होने का विषय था, इसलिए गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने उनकी अंतिम मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो 7:40 बजे मोबाइल बंद होते समय की लोकेशन तालानगरी के पास ही पाई गई। इस पर परिवार वाले रात में तालानगरी स्थित फैक्टरी भी आए।
विज्ञापन

मगर कुछ नहीं मिला। इसके बाद सुबह सेक्टर एक की सर्विस रोड पर उनकी कार में उनकी लाश पड़ी मिली। एसओ हरदुआगंज रितेश कुमार के अनुसार घटना स्थल से बीस कदम दूरी पर एसबीआई बैंक है। जिसके सीसीटीवी को देखने पर स्पष्ट हुआ है कि कार रात 11:28 पर वहां धीमी गति से आकर खड़ी हुई। इसके बाद एक दो बार आगे पीछे हुई है और बैक व साइड लाइट भी जली है। मगर फिर कार ज्यों की त्यों खड़ी रही है। इस बीच रात से लेकर सुबह तक कई दोपहिया वाहन उसके पास से गुजरे हैं, मगर किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। न तो कार से कोई उतरा, न उसमें कोई अंदर गया। लापता कारोबारी की लाश मिलने की खबर पर क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल भी मौके पर आ गए। उन्होंने भी फॉरेंसिक टीम व हरदुआगंज पुलिस के साथ जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ हरदुआगंज के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने जो साक्ष्य जुटाए हैं, उससे घटना आत्महत्या की लग रही है। रिवाल्वर को भी बैलेस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं आज चूंकि परिवार से ज्यादा बात नहीं हो सकी है। प्रारंभिक बातचीत में परिवार ने बीमारी में आत्महत्या का अंदेशा जताया है। मंगलवार को नए सिरे से बातचीत की जाएगी। कारोबार से लेकर परिवार से जुड़े अन्य तमाम पहलुओं पर बात की जाएगी। परिवार की ओर से देर शाम तक कोई लिखित तहरीर भी नहीं दी गई है। अगर परिवार कुछ लिखित में देगा तो उसे क्वार्सी में दर्ज कराया जाएगा। इस बात पर दोनों थानों में सहमति बन गई है।
परिवार में कोहराम, बीमारी को मान रहे वजह
कारोबारी के शव का दोपहर बाद पोस्टमार्टम हो गया। जब शव घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। दोनों भाइयों का संयुक्त परिवार है। शव के अंतिम संस्कार के बाद भी शाम तक उनके यहां लोगों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान भाई संजय व बेटे विशाल ने बातचीत में यही बताया कि कारोबारी उच्च रक्तचाप के साथ-साथ स्पाइनल की बीमारी से परेशान थे। तमाम प्रयास व उपचार के बाद भी राहत न मिलने से वे डिप्रेशन में रहने लगे थे। परिवार में शांत शांत रहने लगे थे। अंदेशा है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की हो।
पहली पत्नी की मौत के बाद की दूसरी शादी
कारोबारी अशोक शर्मा की पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने कुछ साल पहले दूसरी शादी भी की थी। परिवार में सभी की सहमति के बाद उन्होंने यह कदम उठाया था। हालांकि दूसरी पत्नी से उन पर कोई संतान नहीं थी। मगर उनकी मौत के बाद सबसे ज्यादा बेहाल उनकी पत्नी थीं, जिनको संभाल पाना परिवार के लिए बेहद मुश्किल हो रहा था।

कनपटी में फंसी मिली गोली
पोस्टमार्टम के दौरान पाया गया कि अशोक शर्मा को दायें ओर से गोली लगी है जो उनकी कनपटी में फंसी मिली है। उस फायर की वजह से उनका भेजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
खास बातें
शाम 7:40 बजे घर से निकलने के कुछ देर बाद ही बंद हो गया मोबाइल
मोबाइल बंद होते समय की आखिरी लोकेशन तालानगरी के पास ही थी
11:28 बजे एसबीआई के सीसीटीवी की जद में आकर खड़ी हुई है कार
इसके बाद सुबह तक कार वहीं खड़ी रही, कोई कार के पास में नहीं गया
आत्महत्या के पहलू
-घटना के बाद कार से गायब नहीं हुआ किसी भी तरह का कीमती सामान
-मृत कारोबारी के दायें पंजे में फायरिंग के बाद के ब्लैकनिंग स्पॉट मिले
-सटाकर गोली चलने के कारण कनपटी पर भी ब्लैकनिंग स्पॉट पाए गए
-फॉरेंसिक स्पॉट के मिलान के लिए रिवाल्वर की बैलेस्टिक जांच होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed