फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Asha-Suman Rasoi Becomes a Lifeline for the Needy

Aligarh News: जरूरतमंदों का सहारा बनीं आशा-सुमन रसोई

Fri, 12 Jun 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Asha-Suman Rasoi Becomes a Lifeline for the Needy
आशा सुमन रसोई में लोगों को भोजन परोसती महिला। - फोटो : samvad
महंगाई के दौर में जहां भरपेट भोजन जुटाना कई जरूरतमंदों के लिए चुनौती बना हुआ है, वहीं गांधी आई हॉस्पिटल में संचालित ‘आशा-सुमन रसोई’ सेवा और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण पेश कर रही है। यहां मरीजों के तीमारदारों और जरूरतमंद लोगों को मात्र 20 रुपये में पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन



वर्ष 2017 में शुरू हुई इस पहल का संचालन डॉ. कंचन गुप्ता और डॉ. अमित गुप्ता अपनी माता स्वर्गीय आशा गुप्ता तथा सास स्वर्गीय सुमन गुप्ता की स्मृति में कर रहे हैं। रसोई में मिलने वाली थाली में दाल, चार रोटियां, सब्जी, रायता, सलाद और मिठाई शामिल होती है।
विज्ञापन



डॉ. कंचन गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन करीब 150 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को कम खर्च में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। रसोई के संचालन में देवकी, ऊषा, नीरा और प्रेमवती की महत्वपूर्ण भूमिका है। गांधी आई ट्रस्ट के सहयोग से संचालित यह रसोई समाज में सेवा, करुणा और मानवता का संदेश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed