फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   As the heart beat on the screen, the children's curiosity also raced

Aligarh News: जब स्क्रीन पर धड़का दिल, बच्चों की जिज्ञासा भी हुई धक-धक

Fri, 18 Sep 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
As the heart beat on the screen, the children's curiosity also raced
उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगवां में स्मार्ट टीवी पर दिल के बारे में जानकारी देतीं शिक्षिका नूतन य - फोटो : samvad
स्मार्ट टीवी की स्क्रीन पर जब मानव हृदय धड़कता हुआ नजर आया तो कक्षा सात के बच्चों की जिज्ञासा भी मानो धक-धक करने लगी। किसी ने पूछा कि दिल दिन-रात बिना रुके कैसे काम करता है तो कोई यह जानने को उत्सुक था कि रक्त हृदय से शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक कैसे पहुंचता है।
विज्ञापन



मौका था उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगवां, लोधा में हुई विज्ञान की रोचक कक्षा का। सहायक अध्यापिका (विज्ञान) नूतन यादव ने जंतुओं एवं पौधों में परिवहन अध्याय के तहत बच्चों को मानव हृदय की काट संरचना और उसकी कार्यप्रणाली समझाई। स्मार्ट टीवी पर हृदय के विभिन्न हिस्सों को दिखाते हुए उन्होंने बताया कि हृदय लगातार पंप की तरह काम करता है। इसके फैलने और सिकुड़ने की प्रक्रिया के माध्यम से रक्त शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचता है और वहां से वापस हृदय तक आता है।
विज्ञापन



स्क्रीन पर हृदय के भीतर रक्त के प्रवाह को देखकर बच्चे खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने जानना चाहा कि हृदय लगातार धड़कता कैसे रहता है, रक्त पहले हृदय के किस हिस्से में पहुंचता है और फिर शरीर में किस तरह आगे बढ़ता है। अध्यापिका ने बच्चों के सवालों के जवाब सरल उदाहरणों के साथ समझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा में स्मार्ट टीवी के इस्तेमाल से किताब में पढ़ा गया विषय बच्चों के सामने जीवंत हो गया। हृदय की संरचना और रक्त संचार जैसी जटिल प्रक्रिया को दृश्य माध्यम से समझने में बच्चों को आसानी हुई।



स्मार्ट टीवी पर हृदय की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली दिखाने से बच्चों को विषय को आसानी से समझने में मदद मिली। बच्चों ने उत्साह के साथ कई सवाल पूछे। ऐसी गतिविधियों से विज्ञान के कठिन विषय भी बच्चों के लिए रोचक और सहज हो जाते हैं।
-नूतन यादव, सहायक अध्यापिका (विज्ञान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed